धनबाद गोलीकांड का सच क्या है? जांच में उलझी लूट की थ्योरी

धनबाद गोलीकांड का सच क्या है? जांच में उलझी लूट की थ्योरी

Johar News Times
2 Min Read

धनबाद : तोपचांची थाना क्षेत्र में युवक को गोली मारकर बाइक लूटे जाने के दावे पर पुलिस ने संदेह जताया है। सोमवार सुबह सामने आई इस घटना की जांच में कई ऐसे तथ्य मिले हैं, जो घायल युवक की कहानी से मेल नहीं खाते।

घायल रवि बख्श राय ने पुलिस को बताया था कि वह अपने मित्र के साथ देवघर जा रहा था, तभी बाइक सवार अपराधियों ने उसे गोली मारकर बाइक लूट ली। घटना में उसके दोनों पैरों में गोली लगी है और उसका इलाज एसएनएमएमसीएच में चल रहा है।

हालांकि पुलिस जांच में कथित घटनास्थल से न तो खून के निशान मिले और न ही गोलीबारी से जुड़ा कोई खोखा बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान घायल युवक और उसके साथी के बयानों में भी कई विरोधाभास सामने आए हैं।

बाघमारा एसडीपीओ अजीत कुमार बिमल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि गोलीबारी की घटना धनबाद के तोपचांची में नहीं, बल्कि बोकारो जिले के दुग्दा थाना क्षेत्र में हुई हो सकती है। पुलिस को आशंका है कि मामला कोयला कारोबार या वर्चस्व विवाद से जुड़ा हो सकता है, जिसे बाइक लूट का रूप देने की कोशिश की गई। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और वास्तविक घटनास्थल की तलाश में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

Share This Article