उम्र बढ़ने के साथ देशसेवा का संकल्प और मजबूत हुआ : नितिन गडकरी

उम्र बढ़ने के साथ देशसेवा का संकल्प और मजबूत हुआ : नितिन गडकरी

Johar News Times
1 Min Read

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि उम्र बढ़ना जीवन का स्वाभाविक हिस्सा है, लेकिन उन्हें हमेशा देश, समाज और गरीबों के लिए काम करने की प्रेरणा मिलती रहती है। उन्होंने कहा कि लोगों का प्रेम और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है, जो उन्हें लगातार जनसेवा के लिए प्रेरित करता है।

उन्होंने बताया कि नागपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद होने के नाते उन्होंने अगले पांच वर्षों में एक लाख युवाओं और युवतियों के लिए खेल सुविधाएं विकसित करने का संकल्प लिया है। उनका मानना है कि खेल, संस्कृति और परंपराएं भविष्य की पीढ़ी के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

नितिन गडकरी ने कहा कि वे ग्रामीण भारत, गांव, गरीब, मजदूर और किसानों के लिए लगातार काम कर रहे हैं। जल संरक्षण, ऑर्गेनिक फार्मिंग और एग्रोविजन जैसे क्षेत्रों में उनके प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा कि किसानों की आत्महत्या रोकना और गांवों को समृद्ध एवं आत्मनिर्भर बनाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने यह भी कहा कि जब तक उनमें शक्ति रहेगी, तब तक वे गांव, गरीब, मजदूर और किसानों के विकास के लिए काम करते रहेंगे।

Share This Article