जमशेदपुर: ट्रक एवं ट्रेलर ओनर्स एसोसिएशन की वार्षिक बैठक में जुटे सैकड़ों सदस्य

जमशेदपुर: ट्रक एवं ट्रेलर ओनर्स एसोसिएशन की वार्षिक बैठक में जुटे सैकड़ों सदस्य

Johar News Times
1 Min Read

जमशेदपुर ट्रक एवं ट्रेलर ओनर्स एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा रविवार को एनएच-33 स्थित सरोवर हिल के कॉन्फ्रेंस रूम में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के करीब 450 सदस्य और पदाधिकारी शामिल हुए, जबकि कुल 630 सदस्यों के शामिल होने की संभावना जताई गई थी।

सभा के दौरान महासचिव मनीष कुमार सिंह ने पिछले दो वर्षों में संगठन की गतिविधियों और उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी दी। वहीं कोषाध्यक्ष रंजीत सिंह ने आय-व्यय और लेखा-जोखा पेश किया, जिसे उपस्थित सदस्यों ने ध्वनिमत से पारित कर दिया। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष जसवीर सिंह ने संगठन के दो वर्षीय कार्यकाल के सफल और शांतिपूर्ण संचालन पर संतोष जताते हुए सभी सदस्यों और पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

मंच संचालन संयुक्त सचिव प्रदीप शर्मा और अमित ने किया। कार्यक्रम में संस्था के संरक्षक धनंजय राय, सतबीर सिंह सुमो, अरुण सिंह और वीरेंद्र राय भी मंच पर मौजूद रहे। बैठक के दौरान सदस्यों ने संगठन से जुड़े कई महत्वपूर्ण सुझाव रखे। महासचिव मनीष कुमार सिंह ने आश्वासन दिया कि इन सुझावों को भविष्य की कार्ययोजना में शामिल किया जाएगा।

Share This Article