रांची :रांची जिला पुलिस विभाग में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। 15 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आदेश के अनुसार कई थाना और टीओपी प्रभारियों को तत्काल प्रभाव से नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने और अनुपालन प्रतिवेदन समर्पित करने के निर्देश दिए गए हैं।
ट्रांसफर सूची (15 पुलिस पदाधिकारी)
- शैलेन्द्र टुडू – थाना प्रभारी, नरकोपी
- मो० कफील अहमद – थाना प्रभारी, बेड़ो
- विकास कुमार पासवान – ओपी प्रभारी, मुरी
- दिनेश कुमार ठाकुर – थाना प्रभारी, विधानसभा
- शिवनारायण तिवारी – थाना प्रभारी, ईटकी
- गगन कुमार ठाकुर – थाना प्रभारी, सिकिदिरी
- दुलाल कुमार महतो – थाना प्रभारी, तमाड़
- कुन्दन कुमार – थाना प्रभारी, दशमफॉल
- अभिषेक कुमार-2 – थाना प्रभारी, राहे
- राहुल – प्रभारी, मोराबादी टीओपी
- अक्षय कुमार – प्रभारी, एदलहातू टीओपी
- विवेक कुमार – प्रभारी, चुटुपालू टीओपी
- पूजा विभुति उरांव – प्रभारी, हिल टीओपी (सुखदेवनगर)
- अवध बिहारी कुंवर – यातायात थाना प्रभारी, खेलगांव
- धर्मेन्द्र कुमार – यातायात थाना प्रभारी, पंडरा
इस तबादले को जिले में पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

