लोहरदगा: नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में मौसा गिरफ्तार, पुलिस ने बस स्टैंड से दबोचा

लोहरदगा: नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में मौसा गिरफ्तार, पुलिस ने बस स्टैंड से दबोचा

Johar News Times
2 Min Read

लोहरदगा (कैरो थाना क्षेत्र): कैरो थाना क्षेत्र में 9 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मौसा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे कुडू बस स्टैंड से उस समय पकड़ा जब वह फरार होने की कोशिश कर रहा था और उसे जेल भेज दिया गया है।

पीड़िता मूल रूप से लातेहार जिले के बालूमाथ की रहने वाली है। पारिवारिक परिस्थितियों के कारण वह अपनी मौसी के घर रह रही थी। इसी दौरान उस पर अपने ही रिश्तेदार द्वारा अपराध करने का आरोप है। घटना के बाद बच्ची की तबीयत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां से आरोपी उसे छोड़कर भागने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली और कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और उसे बाल कल्याण समिति की निगरानी में रखा गया है। मामले में बच्ची की मौसी ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। कैरो थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की जांच जारी है और सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं।

ताजा खबरों के लिये हमारे न्यूज चैनल और वेबसाइट पोर्टल न्यूज को लाइक और सब्सक्राइब करें – joharnewstimes.com

Share This Article