ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में “नैनो पार्टिकल्स एवं उनके अनुप्रयोग” पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में “नैनो पार्टिकल्स एवं उनके अनुप्रयोग” पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन

Johar News Times
2 Min Read

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के स्नातकोत्तर भौतिकी विभाग द्वारा “नैनो पार्टिकल्स एवं उनके अनुप्रयोग” विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का सफल आयोजन किया गया। इस शैक्षणिक कार्यक्रम में लक्ष्मी देवी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी, अलवर (राजस्थान) के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. जे. आर. अंसारी ने रिसोर्स पर्सन के रूप में व्याख्यान प्रस्तुत किया।

अपने संबोधन में डॉ. अंसारी ने नैनो पार्टिकल्स के विविध अनुप्रयोगों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि नैनो तकनीक का उपयोग कॉस्मेटिक्स, क्वांटम आधारित एलईडी, दवा वितरण प्रणाली और चिकित्सा क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि कपड़ा रंगाई की प्रक्रिया में नैनो कणों के प्रयोग से हानिकारक रसायनों का उत्सर्जन काफी हद तक कम किया जा सकता है। इसके अलावा उन्होंने जल निस्पंदन और खाद्य पैकेजिंग में नैनो कणों की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि इससे खाद्य पदार्थों की शेल्फ लाइफ बढ़ाई जा सकती है।

सेमिनार का शुभारंभ विभाग के प्रभारी अध्यक्ष प्रो. सुरेन्द्र कुमार के स्वागत भाषण से हुआ। कार्यक्रम में प्रो. अरुण कुमार सिंह, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. पूजा अग्रवाल, डॉ. सुमनदीप कौर सहित विभाग के शिक्षकगण, शोधार्थी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। व्याख्यान के बाद छात्रों और शोधार्थियों ने विषय से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका डॉ. अंसारी ने संतोषजनक उत्तर दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. पूजा कुमारी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. दीपक कुमार द्वारा किया गया।

ताजा खबरों के लिये हमारे न्यूज चैनल और वेबसाइट joharnewstimes.com को लाइक और सब्सक्राइब करें।

Share This Article