घाटशिला: भीषण गर्मी में बुनियादी समस्याओं को लेकर भड़की भाजपा, प्रखण्ड कार्यालय पर जोरदार धरना, बीडीओ को सौंपा मांग पत्र

पेयजल संकट, अघोषित बिजली कटौती, डॉक्टरों की कमी और किसानों के बकाया भुगतान को लेकर हेमंत सरकार को घेरा; दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

Johar News Times
2 Min Read

घाटशिला प्रखण्ड क्षेत्र के ग्रामीण और शहरी इलाकों में व्याप्त बुनियादी समस्याओं को लेकर भारतीय जनता पार्टी की स्थानीय इकाइयों ने राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आज, 19 मई 2026 को गालुडीह मंडल अध्यक्ष अमरदीप शर्मा, दामपाड़ा मंडल अध्यक्ष संजय महाकुड़ और घाटशिला मंडल अध्यक्ष विजय पाण्डे के संयुक्त नेतृत्व में प्रखण्ड कार्यालय परिसर के समक्ष एक दिवसीय विशाल धरना प्रदर्शन किया गया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हेमंत सोरेन सरकार की जनविरोधी नीतियों और स्थानीय प्रशासन की उदासीनता के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरना के समापन पर तीनों मंडल अध्यक्षों ने प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को राज्य सरकार के नाम संबोधित एक स्मार पत्र सौंपा।


  • 19 मई 2026 को तीन मंडलों के कार्यकर्ताओं ने एक साथ मिलकर दिया धरना।
  • अघोषित बिजली कटौती, पानी की किल्लत, स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों की कमी और किसानों की अनदेखी।
  • धान के बकाया राशि का भुगतान और खाद-बीज की किल्लत पर सरकार को घेरा।
  • समस्याओं का जल्द समाधान नहीं होने पर भाजपा करेगी व्यापक और उग्र आंदोलन।

धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए भाजपा नेताओं ने कहा कि पूरा घाटशिला क्षेत्र इस समय भीषण गर्मी की चपेट में है। ऐसे समय में बिजली की अघोषित कटौती और पेयजल का गंभीर संकट गहरा गया है, जिससे आम जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। ग्रामीण इलाकों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की स्थिति बदतर है; वहाँ न तो डॉक्टर उपलब्ध हैं और न ही ज़रूरी दवाइयाँ मिल रही हैं।

नेताओं ने किसानों की दुर्दशा पर बात करते हुए कहा कि अन्नदाताओं को उनके धान की बकाया राशि का भुगतान अब तक नहीं किया गया है। साथ ही आगामी सीजन के लिए सिंचाई, खाद और उन्नत बीजों की कोई व्यवस्था नहीं है।

Share This Article