चांडिल/सरायकेला-खरसावां: सरायकेला-खरसावां जिले के ईचागढ़ प्रखंड में अवैध बालू कारोबार को लेकर एक बार फिर बड़ा मामला सामने आया है। प्रशासन द्वारा जप्त कर थाना की निगरानी में रखा गया हजारों सीएफटी अवैध बालू रहस्यमय तरीके से गायब होने की सूचना है गया। हॉलाकि विभाग के द्वारा ही सही सर्वे में पता चल पायेगा की बालू गायब हो रहे या नही –
जानकारी के अनुसार, 12 मई को ईचागढ़ अंचल प्रशासन ने पुरानडीह स्थित उत्क्रमित विद्यालय के पास परती जमीन पर अवैध रूप से जमा किए गए करीब 8 हजार सीएफटी बालू को जप्त किया था। यह कार्रवाई ग्रामीणों की सूचना के आधार पर की गई थी। जप्त बालू की निगरानी और आगे की कार्रवाई की जिम्मेदारी ईचागढ़ थाना को सौंपी गई थी।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, बीती रात अज्ञात लोगों ने ट्रैक्टरों के माध्यम से बड़ी मात्रा में बालू हटाकर दूसरी जगह पहुंचा दिया। सुबह मौके पर भारी वाहनों और ट्रैक्टरों के ताजा निशान मिलने के बाद मामले का खुलासा हुआ। ग्रामीणों का दावा है कि करीब 5 हजार सीएफटी बालू गायब हुए है , एक तरफ जहां खन्नन विभाग के अधिकारी बालू की जब्ती कर कार्यवाई कर रही है तो दूसरी तरफ स्थानीय प्रशासन की लापरवाही से बालू गायब हो रहे है इस मामले में अंचल अधिकारी दीपक प्रसाद ने कहा कि उन्हें बालू हटाए जाने की आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि जप्त सामग्री की सुरक्षा की जिम्मेदारी थाना स्तर पर होती है।

घटना के बाद क्षेत्र में प्रशासन की भूमिका को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। स्थानीय लोग पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
हर अपडेट के लिये जुड़े रहे — joharnewstimes.com
