जमशेदपुर : एग्रीको ट्रिपल मर्डर केस में पुलिस अब आरोपी रविंद्र प्रसाद सिंह का लाई डिटेक्टर टेस्ट कराने की तैयारी में है। पुलिस का कहना है कि आरोपी लगातार अपने बयान बदल रहा है, जिससे जांच प्रभावित हो रही है। इसी कारण अदालत से अनुमति लेने के बाद अब रांची स्थित फोरेंसिक साइंस लैब से संपर्क किया गया है। जानकारी के अनुसार, सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में हुए इस सनसनीखेज मामले में रविंद्र प्रसाद सिंह पर अपनी पत्नी सरिता सिंह, बेटी सुप्रिया सिंह और बेटे रवि की हत्या का आरोप है। पूछताछ के दौरान आरोपी के बयान बार-बार बदलने से जांच अधिकारी किसी निष्कर्ष तक नहीं पहुंच पा रहे हैं।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि रविंद्र प्रसाद सिंह करीब छह महीने पहले टाटा स्टील से रिटायर हुए थे। रिटायरमेंट के बाद उन्हें फाइनल सेटलमेंट के रूप में लगभग 1.49 करोड़ रुपये मिले थे। आशंका जताई जा रही है कि इसी रकम के बंटवारे को लेकर परिवार में विवाद बढ़ा और मामला हत्या तक पहुंच गया।पुलिस मोबाइल फोन से मिले तकनीकी सबूतों और डिजिटल डेटा के आधार पर भी मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। फोरेंसिक लैब से तारीख मिलने के बाद पुलिस आरोपी को रांची ले जाने के लिए अदालत से अलग अनुमति मांगेगी।
अबसे हर अपडेट के लिये जुड़े रहे — ताजा खबरों के लिये हमारे न्यूज चैनल और वेबसाइट को लाइक और सब्सक्राइब करें — joharnewstimes.com
