Johar News Times
  • Breaking News
  • News Bites
  • Daily News Bulletin
  • Other
    • Health
    • Business
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
      • Basketball
      • Cricket
    • National News
    • International News
    • Crime
Reading: जामताड़ा में बड़ा साइबर भंडाफोड़: APK फाइल भेजकर लोगों का बैंक खाता खाली करने वाले 3 शातिर ठग गिरफ्तार
Saturday, 16 May 2026
  • Jharkhand News
  • News Bites
  • News and Updates
  • Jamshedpur Updates
  • JOHAR NEWS TIMES
  • News Bulletin
  • social awarenwss
  • Global News
Johar News TimesJohar News Times
Font ResizerAa
  • Breaking News
  • News Bites
  • Daily News Bulletin
  • Other
Search
  • Breaking News
  • News Bites
  • Daily News Bulletin
  • Other
    • Health
    • Business
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • National News
    • International News
    • Crime
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2026 Johar News Times. All Rights Reserved.
Johar News Times > News > JHARKHAND > जामताड़ा में बड़ा साइबर भंडाफोड़: APK फाइल भेजकर लोगों का बैंक खाता खाली करने वाले 3 शातिर ठग गिरफ्तार
JHARKHANDNews Bites

जामताड़ा में बड़ा साइबर भंडाफोड़: APK फाइल भेजकर लोगों का बैंक खाता खाली करने वाले 3 शातिर ठग गिरफ्तार

सावधान! व्हाट्सएप पर आए किसी भी अनजान फाइल को न करें डाउनलोड, जामताड़ा पुलिस ने दबोचा अंतरराज्यीय गिरोह।

Johar News Times
Last updated: May 15, 2026 7:02 pm
By
Johar News Times
Share
2 Min Read
SHARE

साइबर अपराध के गढ़ के रूप में चर्चित जामताड़ा में पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कामयाबी हासिल की है। नारायणपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर पुलिस ने तीन ऐसे शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जो व्हाट्सएप पर APK फाइल भेजकर लोगों के मोबाइल का कंट्रोल हासिल कर लेते थे और पलक झपकते ही ई-वॉलेट से पैसे उड़ा देते थे।

स्कूल में चल रहा था ठगी का अड्डा एसपी शंभू कुमार सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दखनीडीह गांव स्थित एक बंद पड़े प्राथमिक विद्यालय में कुछ अपराधी बैठकर ठगी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर साइबर थाना प्रभारी राजेश मंडल के नेतृत्व में गठित टीम ने विद्यालय में घेराबंदी कर छापेमारी की और तीनों आरोपियों को रंगेहाथ धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजेश मंडल, अजय मंडल और हीरालाल मंडल (सभी निवासी ग्राम-मिरगा) के रूप में हुई है।

गैस सब्सिडी के नाम पर ‘APK’ का जाल पुलिस जांच में ठगी का चौंकाने वाला तरीका सामने आया है। अपराधी लोगों को व्हाट्सएप पर LPG गैस सब्सिडी या अपडेट से जुड़ी एक एपीके (APK) फाइल भेजते थे। जैसे ही पीड़ित उस फाइल को इंस्टॉल करता, उसके फोन की तमाम गोपनीय जानकारी और एक्सेस अपराधियों के पास पहुंच जाती थी। इसके बाद आरोपी रिमोट एक्सेस के जरिए बैंक खातों और ई-वॉलेट में सेंधमारी करते थे।

बरामदगी और कानूनी कार्रवाई पुलिस ने अपराधियों के पास से सिम कार्ड के साथ 8 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इस गिरोह का जाल देश के कई राज्यों में फैला हुआ है। पुलिस ने इनके खिलाफ साइबर अपराध थाना कांड संख्या 26/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता 2023 और टेलीकम्युनिकेशंस एक्ट 2023 की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।

More Read

सरायकेला: जिला पंचायती राज पदाधिकारी का कुकड़ू प्रखंड में औचक निरीक्षण, आवास और स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजा
16 May 2026 | News Bulletin | Johar News Times
सरायकेला: आंधी-तूफान का कहर, नीमडीह में कई रजक परिवार बेघर; पेड़ के नीचे रात काटने को मजबूर, अब तक नहीं पहुंची राहत
किरीबुरू में भाजपा का दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग संपन्न, आगामी पंचायत चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को मिला जीत का मंत्र
TAGGED:APK File FraudBank Account HackingBNS 2023Cyber Criminals ArrestedDigital EvidenceE-wallet TheftInterstate Fraud GangJamtara Cyber CellJamtara Cyber CrimeJharkhand NewsJharkhand PoliceLPG Gas Subsidy ScamMobile ConfiscationNews and UpdatesNews BitesRemote Access MalwareSP Shambhu Kumar SinghTelecommunications Act 2023WhatsApp Scam
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
Previous Article बंगाल में हड़कंप: कोलकाता पुलिस के DCP शांतनु सिन्हा बिस्वास गिरफ्तार, ED ने 10 घंटे की पूछताछ के बाद की बड़ी कार्रवाई
Next Article चाईबासा: बच्चों के प्रति बदलेगा पुलिस का नजरिया, ‘बाल-संवेदनशील पुलिसिंग’ को सशक्त बनाने के लिए कार्यशाला का आयोजन
4kFollowersLike
XFollow
5kFollowersFollow
10kSubscribersSubscribe
Most Read

एमजीएम राहत: जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, प्रशासन के आश्वासन के बाद काम पर लौटे डॉक्टर

बड़ी सफलता: कोल्हान के जंगलों में गूंजी गोलियां, मुठभेड़ के बाद भारी मात्रा में AK-47 और बारूद बरामद

जमशेदपुर: सुंदरनगर में गोदाम में भीषण आग, मची अफरा-तफरी

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी, गुजरात से आरोपी गिरफ्तार

बड़ी खबर: मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता की अनूठी पहल; सरकारी गाड़ी, मानदेय और तामझाम का किया त्याग

तमिलनाडु में सत्ता का नया समीकरण: विजय की TVK के साथ कांग्रेस-वाम दलों की ‘डील’, ऐसे तय होगा मंत्रिमंडल

सरायकेला: छऊ महोत्सव को लेकर आज ट्रैफिक में बड़ा बदलाव, शहर के कई रास्तों पर ‘नो एंट्री’ लागू

झारखंड में प्रशासनिक फेरबदल: कई जिलों के बदले गए उपायुक्त, राजीव रंजन बने जमशेदपुर के नए DC

ब्रेकिंग न्यूज़: असम, केरल और पुडुचेरी में चुनाव प्रचार थमा, अब जनता के फैसले की बारी

जमशेदपुर: खासमहल जगन्नाथ मंदिर निर्माण पर रेलवे का चला ‘बुलडोजर’, भारी विरोध के बाद काम रुका

Related News
Jamshedpur News Bites

टाटानगर स्टेशन का बदलेगा भूगोल: 125 मीटर लंबा सिग्नेचर ब्रिज जोड़ेगा दोनों गेट, ₹350 करोड़ से मिलेंगी एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं

health Health News

इलाज के बावजूद शरीर में क्यों रह जाते हैं कैंसर सेल्स? जानें इसके पीछे का विज्ञान और नए तरीके

JHARKHAND News Bites

चांडिल में माइक्रो फाइनेंस कर्मी से डेढ़ लाख की लूट का खुलासा: फायरिंग करने वाला मुख्य आरोपी तारिक कुरैशी गिरफ्तार

JHARKHAND News Bites

मुख्यमंत्री पशुधन योजना से पोटका के किसानों को मिला संबल, विधायक संजीव सरदार ने 17 लाभुकों के बीच किया बकरी और बतख चूजों का वितरण

education and career

CBSE न्यू रूल: 9वीं-10वीं में अब पढ़नी होंगी 3 भाषाएं, दो भारतीय भाषाएं अनिवार्य; तीसरी भाषा का बोर्ड एग्जाम नहीं

  • Quick Links:
  • News Bites
  • Jharkhand News
  • JHARKHAND
  • News Bites
  • News and Updates
  • Jamshedpur Updates
  • LOCAL NEWS
  • Politics
  • health
  • crime
  • JOHAR NEWS TIMES
  • education and career
  • News Bulletin
  • National news
  • social awarenwss
Johar News Times
घाटशिला टुडूे नेटवर्क - 2003 से ग्रामीण इलाके का सबसे पहला न्यूज चैनल - लोकल न्यूज - अब पूरे झारखंड की खबर देखें --

© Johar News Times. All Rights Reserved.