घाटशिला: नवनियुक्त झामुमो जिलाध्यक्ष विक्टर सोरेन ने देश परगना बैजू मुर्मू से लिया आशीर्वाद, सरना कोड पर हुई गंभीर चर्चा

सियासत और समाज का संगम: विक्टर सोरेन ने थामा तीर-धनुष, बैजू मुर्मू से मांगा जीत का आशीर्वाद।

Johar News Times
2 Min Read

झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्वी सिंहभूम के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन ने पदभार संभालने के बाद सामाजिक और सांगठनिक मेल-मिलाप तेज कर दिया है। इसी क्रम में आज वे पांवड़ा पंचायत स्थित देश परगना बैजू मुर्मू के आवास पहुंचे और उनसे शिष्टाचार मुलाकात की।

इस अवसर पर विक्टर सोरेन ने देश परगना को पारंपरिक तीर-धनुष भेंट कर सम्मानित किया और मार्गदर्शन प्राप्त किया।

मुलाकात के दौरान देश परगना बैजू मुर्मू ने विक्टर सोरेन को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में झामुमो जिले में और अधिक सशक्त होगा। उन्होंने कहा कि संगठन को जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देनी चाहिए। बैठक में मुख्य रूप से आदिवासी समाज की सामाजिक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने और समाज में आपसी भाईचारा व एकजुटता बनाए रखने पर लंबी चर्चा हुई।

चर्चा का एक महत्वपूर्ण केंद्र ‘सरना धर्म कोड’ रहा। बैठक में इस बात पर गहरी चिंता व्यक्त की गई कि जनगणना में सरना धर्म को मानने वालों की विशाल आबादी होने के बावजूद केंद्र सरकार द्वारा अब तक इसे अनुमोदित नहीं किया गया है। दोनों नेताओं ने इस संवेदनशील मुद्दे के समाधान के लिए भविष्य में और अधिक प्रभावी पहल करने और आंदोलन को गति देने पर विचार-विमर्श किया।

ये रहे उपस्थित

इस खास मौके पर झामुमो के कई दिग्गज और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से:

  • प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा चरण मुर्मू
  • वरिष्ठ नेता जगदीश भकत
  • काजल डॉन, देवलाल महतो
  • हीरा सिंह, सुखलाल हांसदा
  • सोमेन मिश्रा और अंकुर कावरी

अबसे हर अपडेट के लिये जुड़े रहे — ताजा खबरों के लिये हमारे न्यूज चैनल और वेबसाइट को लाइक और सब्सक्राइब करें — joharnewstimes.com

Share This Article