कोलकाता के परेड ग्राउंड से अर्जुन मुंडा का संदेश: भाजपा कार्यकर्ताओं के बलिदान से बंगाल में खिला ‘कमल’।

बलिदान से बंगाल तक: अर्जुन मुंडा ने कार्यकर्ताओं के संघर्ष को किया सलाम।

Johar News Times
2 Min Read

पश्चिम बंगाल के राजनीतिक इतिहास में शनिवार का दिन एक नए अध्याय के रूप में दर्ज हो गया। कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के पहले भाजपा मुख्यमंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली। इस ऐतिहासिक गौरवपूर्ण क्षण के साक्षी बनने के लिए झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा भी विशेष रूप से समारोह में मौजूद रहे।

अर्जुन मुंडा समारोह में शामिल होने के बाद अर्जुन मुंडा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपनी भावनाएं साझा कीं। उन्होंने कहा कि यह जीत उन लाखों भाजपा कार्यकर्ताओं के वर्षों के कड़े संघर्ष, समर्पण और बलिदान का परिणाम है, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी हार नहीं मानी। मुंडा ने इस क्षण को जनविश्वास की नई नींव बताया।

- Advertisement -
Ad image

अब तुष्टिकरण नहीं, विकास का चलेगा दौर अर्जुन मुंडा ने बंगाल की नई सरकार को बधाई देते हुए कहा कि अब राज्य में भय और तुष्टिकरण की राजनीति का अंत हो गया है। उन्होंने भरोसा जताया कि मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल में अब सुरक्षा, सम्मान और विकास का नया युग शुरू होगा। मुंडा के अनुसार, भाजपा सरकार राज्य के युवाओं, किसानों, महिलाओं और गरीबों के सपनों को पूरा करने के लिए संकल्पित है।

राष्ट्रीय दिग्गजों के साथ साझा किया मंच कोलकाता का परेड ग्राउंड आज राष्ट्रीय राजनीति का केंद्र बना रहा। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के साथ अर्जुन मुंडा ने मंच साझा किया। शुभेंदु अधिकारी ने बांग्ला भाषा में शपथ लेकर जैसे ही अपनी पारी की शुरुआत की, अर्जुन मुंडा सहित वहां मौजूद तमाम दिग्गजों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Share This Article