सावधान! शहर में सक्रिय है गाड़ी काटने वाला गिरोह; सिदगोड़ा पुलिस ने दबोचे चार शातिर चोर।

खाकी का खौफ: भाग रहे थे चोर, पुलिस ने दबोचकर खोला चोरी का 'कबाड़खाना'।

Johar News Times
2 Min Read

जमशेदपुर: लौहनगरी में वाहन चोरों के खिलाफ पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में सिदगोड़ा थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने संगठित रूप से वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी की एक मोटरसाइकिल और दो स्कूटी बरामद की गई हैं।

गश्ती के दौरान हत्थे चढ़े दो आरोपी पुलिस के अनुसार, यह सफलता 6 और 7 मई की दरमियानी रात को मिली। सिदगोड़ा थाना की गश्ती टीम जब एआईडब्ल्यूसीस्कूल के पास पेट्रोलिंग कर रही थी, तभी बाइक सवार दो युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। संदेह होने पर टीम ने पीछा कर उन्हें दबोच लिया। पकड़े गए युवकों के पास बाइक के कोई कागजात नहीं थे, जिसके बाद सख्ती से हुई पूछताछ में उन्होंने वाहन चोरी की बात कबूल कर ली।

- Advertisement -
Ad image

खाली क्वार्टर में चल रहा था ‘गाड़ी काटने’ का खेल आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने बारीडीह हाई स्कूल के पास एक खाली क्वार्टर में छापेमारी की। वहाँ से दो अन्य साथियों, संतोष भुईया उर्फ गोलू और राज खान उर्फ आयुब अंसारी को गिरफ्तार किया गया। मौके से दो स्कूटी बरामद हुई, जिनमें से एक के पार्ट्स खुले हुए थे। पुलिस का मानना है कि यह गिरोह वाहनों को काटकर उनके कलपुर्जे (Parts) बेचने की फिराक में था ताकि पकड़े जाने का खतरा कम रहे।

कबाड़ी नेटवर्क खंगाल रही है पुलिस सिदगोड़ा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर सभी आरोपियों को जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इस गिरोह के तार शहर के किन कबाड़ियों से जुड़े हैं और इन्होंने अब तक कितनी वारदातों को अंजाम दिया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र के वाहन चोरों में हड़कंप मच गया है।

Share This Article