बालिजुड़ी पंचायत के दो परिवार आर्थिक तंगी से थे परेशान, सूचना मिलते ही विधायक ने पहुंचाई सहायता,
चाईबासा , पूर्वी सिंहभूम जिले के गुड़ाबांदा प्रखंड अंतर्गत बालिजुड़ी पंचायत में सामाजिक सहयोग का एक मानवीय उदाहरण सामने आया है। बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक समीर कुमार मोहंती ने आर्थिक रूप से कमजोर दो परिवारों को श्राद्धकर्म संपन्न कराने के लिए सहयोग राशि उपलब्ध कराई।
जानकारी के अनुसार बालिजुड़ी पंचायत के बेनागाड़िया गांव टोला माझुडी निवासी सावना टुडू के पिता स्वर्गीय किसुन टुडू तथा बेड़ापाल गांव निवासी सामुनाथ सोरेन की माता स्वर्गीय सुमी सोरेन के निधन के बाद उनके परिवार आर्थिक कठिनाइयों से जूझ रहे थे। परिवारों के सामने श्राद्धकर्म कराने की समस्या उत्पन्न हो गई थी।
इसकी जानकारी झामुमो कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं के माध्यम से विधायक समीर कुमार मोहंती तक पहुंची। सूचना मिलते ही विधायक ने तत्काल सहयोग राशि कार्यकर्ताओं के माध्यम से दोनों परिवारों तक भिजवाई। सहायता मिलने के बाद परिजनों ने विधायक और झामुमो कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया।

स्थानीय ग्रामीणों ने कहा कि कठिन समय में जनप्रतिनिधियों द्वारा की गई मदद लोगों को बड़ी राहत देती है। ग्रामीणों ने विधायक की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे जरूरतमंद परिवारों को सामाजिक और आर्थिक सहारा मिला है।
मौके पर झामुमो युवा नेता साकिला हेम्ब्रम, लालमहोन बास्के, रबीन हेम्ब्रम, सालखान हांसदा, ग्राम प्रधान सनातन हांसदा, माझी सोरेन समेत कई कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।










