सिमडेगा , जिले के कोलेबिरा प्रखंड अन्तर्गत ड़ोमटोली में लेले बुरु परगणा और बीरु परगणा के सभी मुण्ड़ा 22 पड़हा राजा, हातु मुण्डा, महतो, पाहन, पुजार, जनप्रतिनिधि, समाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी और मुण्डा समुदायों का सम्मेलन हुआ।
जिसमें विधायकों को मुख्य अतिथि बनाया गया था। जिसमें विधायक नमन बिक्सल कोनगाड़ी जी ने समुदायों के लोगों से अपने संबोधन में कहा कि अपने समाजिक एकता को हरहाल में बनाए रखें।
यही समाजिक एकता हमारी सबसे बड़ी ताकत है इसी समुदायिकता के ताकत पर हमारे पुरखे वर्तमान पीढी और इस मुकाम तक ले पहुंचाए हैं।
हमारी अस्तित्व, पहचान (जो हमारी भाषा और संस्कृति से है )और आजीविका से जुड़े संसाधनों जल जंगल और जमीन को हरहाल में हमसभों को बचाना है।
हम सभों को हरहाल में अपने भाषा, संस्कृति, रीतिरिवाज परम्पराओं और आदिवासी मूल्यों के आधार पर अपने जीवन को जायें। अपने नस्ल को शुद्ध और पवित्र बनाए रखें इसमें समाज की बेटी बहनों का महत्वपूर्ण भुमिका होती है इस लिए बेटियों की परवरिस बड़ी यत्न से सम्भल कर करें।
अब आदिवासी हितैषी सरकार ने आदिवासी हक अधिकारों को पेसा कानून के नियमावली को बना कर लागू कर दिया है इसे पढें और स्वशासन के अधिकारों का सरपुर लाभ उठाए और अपने और अपने समुदायों और सशक्त और मजबूत बनाए। प्रकृतिक संसाधनों का समुचित उपयोग करें और पर्यावरण को मानवअनुकुल बनाए रखें, और अपने और देश की उन्नति का भागीदार बनें।
इस सम्मेलन में कई वक्ताओं ने भी समाजिक एकता, भाषा, संस्कृतिक, परंपरा और आदिवासियों से जुड़े अधिकारों और कानूनो की जानकारी दिए। जिसमें सुधीर कन्डुलना, सिप्रियन समद, बिलकन ड़ाग, सोसन समद, रोयल डांग, सिप्रियन जड़िया, शान्तियल बागे, उम्बलन डांग थे।
सम्मेलन संचालन जुनास डांग ने किए। सभासचिव बिजय कन्डुलना धन्यवाद ज्ञापन सुबास डांग ने किए। इस सम्मेलन में करीब 70-80 पड़हा राजाओं ने भाग लिए। जिसमें बिश्राम बागे, लूथर सुरीन पडहा सचिव, सामुवेल डांग, सुशील कन्डुलना, सिप्रियन कन्डुलना, सुगड कन्डुलना, मुकूट बागे, अर्जुन हीरो, राफेल कन्डुलना, डोमटोली मुखिया अनिता लुगून जडिया, सुगड जडिया, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष राकेश कोनगाड़ी, अमृत डुंगडुंग, कुलदीप सोरेंग, अशोक लुगून के अलावे काफी संख्या में मुण्डा समुदाय के लोग भाग लिए।








