चार दिन में खुला चेन स्नैचिंग कांड: कदमा पुलिस ने स्नैचर समेत ज्वेलरी कारोबारी को दबोचा

Johar News Times
3 Min Read

जमशेदपुर : कदमा थाना क्षेत्र में महिला से चेन स्नैचिंग की घटना का पुलिस ने महज चार दिनों के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो स्नैचर और एक ज्वेलरी दुकान संचालक शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के पास से पिघलाकर तैयार की गई सोने की अंगूठियां, घटना में प्रयुक्त स्कूटी और नकद राशि बरामद की है।

महिला के गले से झपटी थी सोने की चेन

- Advertisement -
Ad image

जानकारी के अनुसार 2 मई को अनिल सूरपथ रोड स्थित इलाके में स्कूटी सवार बदमाशों ने महिला अनीता चौधरी के गले से सोने की चेन झपट ली थी। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।

तकनीकी जांच के आधार पर हुई गिरफ्तारी

तकनीकी जांच और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने 6 मई को टाटा वर्कर्स यूनियन हाई स्कूल के पास छापेमारी कर दो युवकों को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने कदमा स्थित एक ज्वेलरी दुकान में छापेमारी की, जहां छीनी गई चेन को पिघलाकर बनाई गई तीन सोने की अंगूठियां बरामद की गईं। इसके बाद दुकान संचालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

25 हजार में बेची थी चेन

- Advertisement -
Ad image

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि बदमाशों ने छीनी गई चेन को 25 हजार रुपये में बेचा था। पुलिस ने आरोपियों के पास से 15 हजार रुपये नकद भी बरामद किए हैं।

आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस

गिरफ्तार आरोपियों में आदित्यपुर निवासी प्रकाश पटेल, कदमा निवासी प्रीतम सिंह उर्फ पोंगो और सोनारी निवासी निखिल सोनी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार प्रकाश पटेल का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। उसके खिलाफ चोरी और आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं।

- Advertisement -
Ad image

फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी पहले भी इस तरह की घटनाओं में शामिल रहे हैं या नहीं।

Share This Article