शादी की खुशियां मातम में बदलते-बदलते बचीं: रांची में खाई में गिरी कार, दूल्हा-दुल्हन समेत चार घायल

शादी की खुशियां मातम में बदलते-बदलते बचीं: रांची में खाई में गिरी कार, दूल्हा-दुल्हन समेत चार घायल

Johar News Times
2 Min Read

राँची जिले के सोनाहातू थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। शादी समारोह से दुल्हन को विदा कराकर लौट रही एक कार माराडीह पुल के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दूल्हा-दुल्हन समेत चार लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, दूल्हा अपने परिजनों के साथ विवाह समारोह के बाद दुल्हन को लेकर रांची के हटिया क्षेत्र लौट रहा था। इसी दौरान माराडीह पुल के समीप चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद कार पलटते हुए गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना इतनी अचानक और तेज थी कि कार में सवार लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

- Advertisement -
Ad image

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों ने कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला और पुलिस तथा एंबुलेंस को सूचना दी।

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए बुंडू अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए राजेन्द्र इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (रिम्स) रेफर कर दिया गया।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक आशंका है कि तेज रफ्तार या वाहन पर से नियंत्रण खोने के कारण यह हादसा हुआ। घटना के बाद परिवार में खुशी का माहौल अचानक चिंता और तनाव में बदल गया।

Share This Article