भीषण गर्मी से जूझ रहे कोल्हान में तेज आंधी और बारिश से राहत मिली। कई इलाकों में ओलावृष्टि, तापमान में 6-7 डिग्री की गिरावट दर्ज।

सरायकेला-खरसावां समेत पूरे कोल्हान क्षेत्र में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने अचानक करवट ली और लोगों को बड़ी राहत मिली। देर शाम करीब 4:30 बजे तेज आंधी, बिजली की गर्जना और झमाझम बारिश शुरू हुई। कई इलाकों में ओलावृष्टि भी दर्ज की गई।
जमशेदपुर, गम्हरिया, आदित्यपुर, राजनगर और नीमडीह में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, जिससे तापमान में करीब 6-7 डिग्री की गिरावट आई। बीते एक सप्ताह से 42-44 डिग्री तक पहुंचा तापमान लोगों के लिए परेशानी बना हुआ था।

तेज हवा के कारण कई जगह पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए, जिससे बिजली आपूर्ति कुछ समय के लिए बाधित रही। जहां इस बारिश से लोगों को राहत मिली, वहीं ओलावृष्टि से आम और लीची की फसलों को नुकसान की आशंका है।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवा चलने की संभावना जताई है।










