जनगणना–2027 प्रशिक्षण में द्वितीय बैच का प्रशिक्षण जारी। प्रखंड में जनप्रतिनिधि और आम जनता को कराया गया स्व गणना।

जनगणना–2027 प्रशिक्षण में द्वितीय बैच का प्रशिक्षण जारी। प्रखंड में जनप्रतिनिधि और आम जनता को कराया गया स्व गणना।

Johar News Times
2 Min Read

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़):-भारत की
जनगणना–2027 के अंतर्गत लिट्टीपाड़ा में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के द्वितीय बैच का तीन दिवसीय प्रशिक्षण राजकीयकृत +2 विद्यालय, लिट्टीपाड़ा में आयोजित किया गया, जिसमें जनगणना से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तृत जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को मकान सूचीकरण (HLB), जनसंख्या गणना की प्रक्रिया, मोबाइल ऐप के प्रभावी उपयोग, डेटा सुरक्षा तथा स्व-गणना (Self Enumeration) के तरीकों के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया।

- Advertisement -
Ad image

अधिकारियों द्वारा बताया गया कि आधुनिक तकनीक के उपयोग से जनगणना प्रक्रिया को अधिक सटीक, पारदर्शी और प्रभावी बनाया जा रहा है।


प्रशिक्षण के समापन अवसर पर सभी प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को निर्देश दिया गया कि वे अपने कार्यों को पूर्ण जिम्मेदारी, सटीकता एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न करें, ताकि जनगणना–2027 का उद्देश्य सफलतापूर्वक पूरा हो सके।

इसी क्रम में प्रखंड कार्यालय, लिट्टीपाड़ा में स्व-जनगणना (SE) अभियान के तहत प्रखंड के मुखिया, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा स्वयं गणना करायी गई।

साथ ही उपस्थित लोगों को मोबाइल ऐप के माध्यम से स्व-गणना करने के लिए प्रेरित किया गया, जिससे अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित हो सके।

- Advertisement -
Ad image

प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार ने आम जनता से अपील की है कि वे स्व-जनगणना में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य को सफल बनाने में अपना योगदान दें।

Share This Article