21 April 2026 | कोल्हान की आवाज | Johar News Times

जोहर कोल्हान की प्रमुख खबरें

Johar News Times
7 Min Read

मानगो फ्लाईओवर अंतिम चरण में, 31 जुलाई तक पूरा होने का लक्ष्य, साकची-डिमना सफर होगा आसान

जमशेदपुर का मानगो फ्लाईओवर अब अंतिम चरण में पहुंच गया है और इसे 31 जुलाई तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। करीब 2.8 किमी लंबे इस फ्लाईओवर का निर्माण 252 करोड़ रुपये से हो रहा है और इसके सभी 57 पिलर तैयार हो चुके हैं।

- Advertisement -
Ad image

इसके बन जाने से साकची से डिमना तक का सफर आसान होगा और मानगो समेत आसपास के इलाकों में जाम की समस्या कम होगी। साथ ही मरीन ड्राइव, बस स्टैंड और डिमना रोड पर ट्रैफिक दबाव घटेगा, जिससे रोजाना यात्रा करने वालों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

स्व. आशीष डे की जयंती पर श्रद्धांजलि, Sreeleathers परिवार ने किया स्मरण

शहर के प्रतिष्ठित प्रतिष्ठान Sreeleathers परिवार ने सोमवार को स्वर्गीय आशीष डे की जयंती श्रद्धा के साथ मनाई। इस मौके पर परिवार, कर्मचारियों और शुभचिंतकों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया।

आशीष डे को सरल, सौम्य और मददगार व्यक्तित्व के रूप में याद करते हुए उनके व्यापारिक और सामाजिक योगदान की सराहना की गई। कार्यक्रम में संचालक सुशांत डे सहित सभी ने उनके आदर्शों पर चलने और समाज सेवा जारी रखने का संकल्प लिया।

- Advertisement -
Ad image

टाटा ट्रस्ट में ऐतिहासिक बदलाव की तैयारी, अब गैर-पारसी भी बन सकेंगे ट्रस्टी

Tata Trusts में एक बड़ा और ऐतिहासिक बदलाव प्रस्तावित है, जिसके तहत अब ट्रस्टी बनने के लिए पारसी समुदाय से होना अनिवार्य नहीं रहेगा।

चेयरमैन Noel Tata की अध्यक्षता में ट्रस्ट डीड में संशोधन को मंजूरी दी गई है, ताकि संस्था को अधिक समावेशी बनाया जा सके। यह बदलाव 1923 के नियमों में मौजूद पारसी-केवल शर्त को हटाने के लिए किया जा रहा है, जबकि Ratan Tata की 1916 की मूल वसीयत में ऐसा कोई प्रतिबंध नहीं था।

- Advertisement -
Ad image

मानगो में विधायक निधि के दुरुपयोग का आरोप, निजी जमीन पर डीप बोरिंग से उठे भ्रष्टाचार के सवाल

जमशेदपुर के मानगो बालीगुमा क्षेत्र में विधायक निधि के दुरुपयोग को लेकर विवाद बढ़ गया है। आरोप है कि विधायक सरयू राय की निधि से करीब 6.41 लाख रुपये खर्च कर एक निजी बिल्डर की जमीन पर डीप बोरिंग कराई गई, जिससे निजी लाभ पहुंचा। स्थानीय नेता विकास सिंह ने इसे भ्रष्टाचार बताते हुए जनता के पैसे के गलत इस्तेमाल का आरोप लगाया है। वहीं, पानी की किल्लत झेल रहे स्थानीय लोगों में नाराजगी है और मानगो नगर निगम की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं।

सेंदरा पर्व को लेकर दलमा में टकराव, परंपरा बनाम कानून पर आमने-सामने आदिवासी समाज और वन विभाग

सेंदरा पर्व को लेकर दलमा वन्यजीव अभयारण्य में आदिवासी परंपरा और कानून के बीच टकराव गहरा गया है। 27 अप्रैल को होने वाले इस पर्व में शिकार को लेकर वन विभाग ने सख्ती दिखाते हुए इसे केवल पूजा-पाठ तक सीमित रखने की बात कही है,

जबकि आदिवासी समाज और दलमा राजा इसे अपनी परंपरा का अहम हिस्सा मानते हैं। बैठक में दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई और विरोध की चेतावनी भी दी गई।

टाटानगर से गुजरेंगी समर स्पेशल ट्रेनेंयात्रियों को बड़ी राहत, 22 से 30 अप्रैल तक विशेष संचालन

गर्मी के मौसम में ट्रेनों में बढ़ती भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट से जूझ रहे यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। दक्षिण पूर्व रेलवे ने चार जोड़ी ऑन-डिमांड समर स्पेशल ट्रेनों के संचालन का ऐलान किया है।

ये विशेष ट्रेनें 22 से 30 अप्रैल के बीच टाटानगर रेलवे स्टेशन होकर गुजरेंगी, जिससे झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के यात्रियों को अतिरिक्त सीटों की सुविधा मिलेगी।

चाईबासा में नेटवर्क संकट खत्म करने की कवायद, टेलीकॉम कंपनियों को सख्त निर्देश

पश्चिमी सिंहभूम जिले में मोबाइल नेटवर्क की समस्या को खत्म करने के लिए प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त मनीष कुमार और पुलिस अधीक्षक अमित रेनू की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में टेलीकॉम कंपनियों को स्पष्ट हिदायत दी गई कि जिले के हर क्षेत्र में बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित की जाए।

दलमा में बना राज्य का पहला एलीफैंट रेस्क्यू सेंटर , हाथियों के इलाज और संरक्षण को नई मजबूती

झारखंड के दलमा वन्यजीव अभयारण्य की तराई में डिमना लेक के पास राज्य का पहला एलिफेंट रेस्क्यू सेंटर शुरू किया गया है। संजीव कुमार द्वारा उद्घाटित इस केंद्र में घायल और बीमार हाथियों के इलाज, देखभाल और पुनर्वास की आधुनिक व्यवस्था की गई है, जिससे अब स्थानीय स्तर पर ही त्वरित उपचार संभव होगा। इससे न केवल हाथियों की जान बचाने में मदद मिलेगी, बल्कि मानव-हाथी संघर्ष को कम करने में भी सहायक साबित होगी।

पश्चिमी सिंहभूम में मोबाइल चोरी गिरोह का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

चाईबासा में गांवों में घूम-घूमकर मोबाइल चोरी करने वाले तीन आरोपियों को मुफस्सिल थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी बुलेट मोटरसाइकिल से क्षेत्र में घूमकर रात में घरों में घुसकर मोबाइल चोरी करते थे और उन्हें सस्ते दामों पर बेच देते थे।

एसपी के निर्देश पर गठित टीम ने गितिलिपी मोड़ के पास कार्रवाई करते हुए तीनों को पकड़ लिया और उनके पास से सात मोबाइल बरामद किए गए।

पोटका में भीषण सड़क हादसा, एक की मौत, 11 घायल

पोटका थाना क्षेत्र में रेलवे क्रॉसिंग के पास मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जहां तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर टाटा मैजिक और दो बाइकों से टकरा गई।

हादसे में एक बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हुए, जिनमें पांच की हालत गंभीर है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share This Article