राजनगर के आयुष्मान आरोग्य मंदिर का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश

Johar News Times
2 Min Read

सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर प्रखंड स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर, किता का उपायुक्त नितिश कुमार सिंह द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा पदाधिकारियों और कर्मियों की उपस्थिति, दवा उपलब्धता, मरीजों को दी जा रही सुविधाएं, भवन परिसर की स्थिति, साफ-सफाई, पेयजल और शौचालय जैसी व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया गया।

उपायुक्त ने स्वास्थ्य सेवाओं को सुगम और प्रभावी बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी चिकित्सा पदाधिकारी और स्वास्थ्यकर्मी निर्धारित रोस्टर के अनुसार अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें। साथ ही एमओआईसी और अन्य डॉक्टरों को सरकारी आवास में ही निवास करने तथा बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए।

- Advertisement -
Ad image

निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन को यह भी निर्देशित किया गया कि बंद पड़े स्वास्थ्य केंद्रों और उप स्वास्थ्य केंद्रों को जल्द से जल्द चालू किया जाए। जर्जर भवनों की मरम्मत कर स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने पर भी जोर दिया गया। उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि सभी स्वास्थ्य केंद्रों में आमजनों को नियमित और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं मिलनी चाहिए। मरीजों और उनके परिजनों के साथ संवेदनशील और सहयोगात्मक व्यवहार करने पर विशेष जोर दिया गया। किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर संबंधित कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

निरीक्षण के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी मलय कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। इस कार्रवाई का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करना और आम लोगों को बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराना है।

Share This Article