सरायकेला: रफ्तार का कहर, अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 45 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत
सरायकेला थाना क्षेत्र के बड़ाकाकड़ा में सोमवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। उषा कॉलेज मोड़ के पास एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने 45 वर्षीय भागीरथी महतो को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, हादसा रात करीब 11:00 बजे का है। मृतक भागीरथी महतो बड़ाकाकड़ा के ही निवासी थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला और उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि भागीरथी महतो की मानसिक स्थिति पिछले कुछ समय से ठीक नहीं थी और वह अक्सर देर रात तक सड़कों पर घूमते नजर आते थे।









