सरायकेला: सिस्टम फेल पर HLM पास! कुकड़ू बालिका विद्यालय में पानी का हाहाकार मचा तो ‘देवदूत’ बनकर पहुंचे हरे लाल महतो

संकट में सबसे आगे: कुकड़ू की बेटियों के लिए जब सिस्टम हुआ बेबस, तब हरे लाल महतो ने संभाला मोर्चा।

Johar News Times
3 Min Read

प्रशासनिक तंत्र भले ही सुस्त पड़ जाए, लेकिन जनता की सेवा के लिए HLM का जज्बा कभी कम नहीं होता। यह बात एक बार फिर सरायकेला के कुकड़ू में सच साबित हुई। यहाँ स्थित झारखंड आवासीय बालिका विद्यालय में जलापूर्ति ठप होने से मचे हड़कंप के बीच आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव और समाजसेवी हरे लाल महतो छात्राओं के लिए उम्मीद की किरण बनकर पहुंचे।

मिली जानकारी के अनुसार, विद्यालय में जलापूर्ति करने वाली मोटर का पाइप अचानक फट गया था। देखते ही देखते स्कूल में पानी के लिए अफरा-तफरी मच गई। पीने के पानी से लेकर दैनिक कार्यों के लिए भी बूंद-बूंद को संकट खड़ा हो गया। जब सरकारी तंत्र से तत्काल राहत की उम्मीद धुंधली दिखने लगी, तब इसकी सूचना ‘जन सेवा ही लक्ष्य’ संस्था के संस्थापक हरे लाल महतो को दी गई।

हरे लाल महतो अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने न केवल तत्काल पानी के टैंकरों की व्यवस्था कराई ताकि छात्राओं को राहत मिले, बल्कि निजी स्तर पर तकनीशियनों को बुलाकर युद्ध स्तर पर पाइप मरम्मत का कार्य शुरू कराया। महज कुछ ही घंटों की मशक्कत के बाद विद्यालय की जलापूर्ति फिर से बहाल कर दी गई।

स्थानीय लोगों और विद्यालय प्रबंधन ने इस त्वरित सहायता के लिए हरे लाल महतो का आभार व्यक्त किया है। चर्चा का विषय बना हुआ है कि चाहे चुनाव का समय हो या न हो, संकट के समय जनता को सबसे पहले ‘HLM’ की ही याद आती है। ग्रामीणों के अनुसार:

“सिस्टम फेल हो सकता है, लेकिन हरे लाल महतो नहीं। वे साल के 365 दिन और 24 घंटे जनसेवा के लिए तत्पर रहते हैं।”

छात्राओं ने राहत की सांस लेते हुए कहा कि यदि समय पर सहायता न मिलती तो उनकी परेशानियां और बढ़ जातीं। इस घटना ने एक बार फिर साबित किया है कि समाज सेवा के लिए पद से ज्यादा इच्छाशक्ति की जरूरत होती है।

अबसे हर अपडेट के लिये जुड़े रहे — ताजा खबरों के लिये हमारे न्यूज चैनल और वेबसाइट को लाइक और सब्सक्राइब करें — joharnewstimes.com

Share This Article