मानगो में ट्रैफिक चेकिंग पर पुलिस-पब्लिक आमने-सामने

मानगो में ट्रैफिक चेकिंग पर पुलिस-पब्लिक आमने-सामने

Johar News Times
3 Min Read

आरोप-प्रत्यारोप के बीच जांच के आदेश, जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र स्थित ओल्ड पुरुलिया रोड पर जेसु भवन के पास वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच विवाद हो गया। घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बन गया।

मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएसपी ट्रैफिक नीरज ने पूरे प्रकरण की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -
Ad image

क्या है पूरा मामला

बताया जा रहा है कि क्षेत्र में नियमित रूप से वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने ट्रैफिक पुलिस पर अनावश्यक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया।

सूचना मिलने पर कांग्रेस नेता शाहनवाज मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि पास के फ्लैट से अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने या रोजमर्रा के काम से निकलने वाले लोगों को एएसआई अरविंद द्वारा रोका जाता है और उनका जबरन चालान काटा जाता है। उनका यह भी कहना था कि कई लोगों को चालान काटने की धमकी दी जाती है, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।

युवक के आरोप

- Advertisement -
Ad image

वहीं एक युवक ने दावा किया कि बंगाल नंबर की एक गाड़ी को रोककर उसका ड्राइविंग लाइसेंस जब्त कर लिया गया। युवक के अनुसार, जब उसने इसका विरोध किया तो संबंधित पुलिसकर्मी ने कथित तौर पर राजनीतिक लोगों को बुलाने की बात कही, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई।

पुलिस का पक्ष

इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए एएसआई अरविंद ने कहा कि सभी आरोप बेबुनियाद हैं। उनके मुताबिक जिस वाहन को रोका गया था, उसके पास वैध ऑथराइजेशन नहीं था और उसे छोड़ने के लिए उन पर दबाव बनाया जा रहा था।

- Advertisement -
Ad image

एएसआई ने बताया कि उन्होंने संबंधित युवक को “बड़ा बाबू” या डीएसपी जैसे वरिष्ठ अधिकारियों से बात करने की सलाह दी थी। लेकिन इसके बाद युवक ने करीब 10 लोगों को मौके पर बुला लिया और उन पर झूठे आरोप लगाने शुरू कर दिए, जिससे विवाद और बढ़ गया।

Share This Article