दिल्ली के कीर्तिनगर में प्रदूषण कम करने के लिए लगाए गए पोल-माउंटेड डस्ट कैचर, 1 घंटे में 3 लाख लीटर हवा साफ करने का दावा

दिल्ली के कीर्तिनगर में प्रदूषण कम करने के लिए लगाए गए पोल-माउंटेड डस्ट कैचर, 1 घंटे में 3 लाख लीटर हवा साफ करने का दावा

Johar News Times
2 Min Read

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के कीर्तिनगर इलाके में वायु प्रदूषण कम करने के लिए नई तकनीक के तहत पोल माउंटेड डस्ट कैचर मशीनें लगाई गई हैं। प्रदूषित हवा को साफ करने के लिए यह पहला प्रयोग है, जिसके तहत फिलहाल 21 मशीनें स्ट्रीट लाइट के पोल पर लगाई गई हैं। यह फिल्टर-लेस मशीन हवा में मौजूद धूल और धुएं को खींचकर उसे साफ करती है। दावा किया गया है कि एक मशीन 1 घंटे में करीब 3 लाख लीटर हवा को शुद्ध कर सकती है। इसमें प्रदूषित हवा इनलेट से अंदर ली जाती है और फिल्टरिंग के बाद आउटलेट से साफ हवा बाहर छोड़ी जाती है।

इन मशीनों के साथ एक विशेष बॉक्स भी जुड़ा है, जिसमें हवा में मौजूद प्रदूषक कण इकट्ठा होते हैं। जब इसमें करीब 2.5 किलो प्रदूषक जमा हो जाता है तो कंट्रोल सेंटर को अलर्ट भेजा जाता है, जिसके बाद बॉक्स बदला जाता है और मशीन फिर से काम करने लगती है। जानकारी के अनुसार, एकत्र किए गए प्रदूषक कणों को बाद में कम्प्रेस कर ईंटों के रूप में उपयोग में लाया जाता है। इस पहल को राजधानी में वायु प्रदूषण से निपटने की दिशा में एक प्रयोगात्मक कदम माना जा रहा है।

Share This Article