सरायकेला में खड़ी हाइवा बनी हादसों की वजह, दो घटनाओं में तीन घायल, 5 किमी लंबा जाम

Johar News Times
2 Min Read

सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग पर राघुनाथपुर के पास सड़क किनारे खड़ी एक ब्रेकडाउन हाइवा लगातार हादसों का कारण बन रहा है । मंगलवार को हुई दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया, जिससे करीब 5 किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई।

- Advertisement -
Ad image

जानकारी के अनुसार, कमारबासा गांव निवासी विश्वकर्मा लोहार मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। राघुनाथपुर के पास सड़क किनारे खड़ी खराब हाइवा से उनकी बाइक टकरा गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

दूसरी घटना तब हुईं ज़ब राजनगर के जोलडीहा निवासी मनीष उर्फ सुरात प्रधान और चक्रधरपुर के बानालोलोता गांव निवासी शिबो प्रधान मोटरसाइकिल से लौट रहे थे। दोनों की बाइक भी उसी ब्रेकडाउन हाइवा से टकरा गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, राजनगर में प्राथमिक उपचार के बाद टाटा मेन हॉस्पिटल रेफर किया गया।

लगातार दो हादसों के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और हाता–चाईबासा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि हाइवा में न तो इंडिकेटर लाइट जल रही थी और न ही कोई चेतावनी संकेत लगाया गया था, जिससे यह दुर्घटनाएं हुईं।

Share This Article