बड़ी कार्रवाई: सरायकेला में अवैध विदेशी शराब का जखीरा बरामद; 1790 लीटर शराब के साथ भारी सामग्री जब्त

Major action: Illicit foreign liquor confiscated in Seraikela; 1790 liters of liquor and a large quantity of material seized

Johar News Times
3 Min Read

सरायकेला/चौका: जिला प्रशासन और उत्पाद विभाग ने अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ कड़ा शिकंजा कसते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। उपायुक्त श्री नीतिश कुमार सिंह के निर्देश पर सोमवार तड़के चौका थाना क्षेत्र के मिरूडीह ग्राम में की गई छापेमारी में भारी मात्रा में पंजाब निर्मित अवैध विदेशी शराब बरामद की गई है।

तड़के 02:30 बजे से शुरू हुआ ‘ऑपरेशन मिरूडीह’

उत्पाद अधीक्षक श्री क्षितिज मिंज के नेतृत्व में उत्पाद विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार तड़के 02:30 बजे से सुबह 07:00 बजे तक विशेष सर्च अभियान चलाया। मिरूडीह स्थित एक टीन शेड में अवैध रूप से छिपाई गई शराब की खेप को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में लिया।

- Advertisement -
Ad image

जब्त शराब और सामग्री का विवरण

छापेमारी के दौरान नामी ब्रांडों (McDowell’s No.1, After Dark एवं Imperial Blue) की पंजाब निर्मित शराब बरामद हुई:

  • 750 ML की बोतलें: 900 पीस
  • 375 ML की बोतलें: 1800 पीस
  • 180 ML की बोतलें: 2448 पीस
  • कुल मात्रा: 1790.64 लीटर अवैध विदेशी शराब
  • अन्य सामग्री: मौके से 30 खाली ड्रम और प्लास्टिक जार भी बरामद किए गए हैं, जिनका उपयोग संभवतः मिलावट या री-पैकेजिंग के लिए किया जाना था।

संयुक्त टीम ने दी दबिश

इस बड़ी कार्रवाई में सरायकेला उत्पाद विभाग के साथ-साथ पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) के उत्पाद पदाधिकारी और चौका थाना प्रभारी सहित भारी संख्या में पुलिस बल शामिल था। फिलहाल पुलिस फरार शराब कारोबारियों की पहचान करने में जुटी है और उनके खिलाफ झारखंड उत्पाद अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है।

उत्पाद अधीक्षक की अपील: “अवैध शराब से रहें दूर”

उत्पाद अधीक्षक श्री क्षितिज मिंज ने आम नागरिकों से अपील की है कि:

  1. कानूनी चेतावनी: अवैध शराब का निर्माण, भंडारण या परिवहन एक दंडनीय अपराध है और इसमें संलिप्त लोगों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।
  2. स्वास्थ्य सतर्कता: अवैध या नकली शराब का सेवन जानलेवा हो सकता है, इसलिए केवल लाइसेंस प्राप्त सरकारी दुकानों से ही मदिरा खरीदें।
  3. प्रशासन का सहयोग: किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी थाने या उत्पाद विभाग को दें।

ब्यूरो रिपोर्ट, सरायकेला।

- Advertisement -
Ad image
Share This Article