नैशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी जमशेदपुर ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए मास्टर ऑफ डिजाइन कार्यक्रम में प्रवेश प्रक्रिया की घोषणा कर दी है। डिजाइन एंड इनोवेशन सेंटर (DIC) द्वारा संचालित इस कोर्स के लिए आवेदन मई 2026 के पहले सप्ताह से शुरू होंगे। सीमित 20 सीटों पर नामांकन लिया जाएगा।
संस्थान ने इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी बॉम्बे के साथ समझौता कर कार्यक्रम को और मजबूत बनाया है। इसके तहत कॉमन एन्ट्रासं एक्जामिनेशन फॉर डिजाइन के जरिए भी प्रवेश का अवसर मिलेगा। कोर्स ऑफलाइन के साथ हाइब्रिड (ब्लेंडेड) मोड में उपलब्ध रहेगा, जिससे कार्यरत पेशेवर भी जुड़ सकेंगे।
इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर, डिजाइन, कला या विज्ञान में स्नातक/स्नातकोत्तर अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। चयन में Graduate Aptitude Test in Engineering, CEED या NET स्कोर वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी l
इस कार्यक्रम की एक अहम खासियत यह है कि पात्र छात्रों को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार मासिक स्टाइपेंड/फेलोशिप प्रदान की जाएगी।









