LSG vs KKR : सुपर ओवर में कोलकाता की रोमांचक जीत, प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार

LSG vs KKR : सुपर ओवर में कोलकाता की रोमांचक जीत, प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार

Johar News Times
2 Min Read

स्पोर्ट्स डेस्क : लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया मुकाबला भले ही लो-स्कोरिंग रहा, लेकिन रोमांच से भरपूर रहा। मैच का फैसला सुपर ओवर में हुआ, जहां कोलकाता ने बाजी मारते हुए अहम जीत दर्ज की।

कोलकाता के लिए रिंकू सिंह ने शानदार 83 रन की पारी खेली। उनकी इस पारी की बदौलत टीम ने 155 रनों का प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया। एक समय टीम 73 रन पर आधी सिमट गई थी, लेकिन रिंकू ने पारी को संभालते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

- Advertisement -
Ad image

लखनऊ की ओर से मोहसिन खान ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 23 रन देकर 5 विकेट झटके और केकेआर को शुरुआती झटके दिए।

156 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की शुरुआत अच्छी नहीं रही। मिचेल मार्श जल्दी आउट हो गए, जबकि एडन मार्करम और कप्तान ऋषभ पंत ने पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन टीम नियमित अंतराल पर विकेट खोती रही।

आखिरी ओवर में लखनऊ को 17 रन की जरूरत थी। मुकाबला तब रोमांचक हो गया जब मोहम्मद शमी ने अंतिम गेंद पर छक्का जड़कर मैच को टाई कर दिया और मुकाबला सुपर ओवर में पहुंच गया।

सुपर ओवर में सुनील नरेन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए लखनऊ को सिर्फ 1 रन पर रोक दिया। इसके बाद 2 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए रिंकू सिंह ने पहली ही गेंद पर चौका लगाकर टीम को जीत दिला दी। इस जीत के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स ने सीजन में अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा और प्लेऑफ की दौड़ में बने रहे।

- Advertisement -
Ad image
Share This Article