झारखंड सचिवालय सेवा: 65 नए पदों के सृजन पर कल अहम बैठक, प्रमोशन के खुलेंगे रास्ते

झारखंड सचिवालय सेवा के अधिकारियों के लिए अच्छी खबर है।

Johar News Times
2 Min Read

झारखंड सचिवालय सेवा के अधिकारियों के लिए अच्छी खबर है। सचिवालय सेवा संवर्ग के विस्तार के लिए गठित कैडर रिव्यू कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक कल यानी 12 मई को होने जा रही है। कार्मिक प्रशासनिक विभाग ने इस संबंध में सभी सदस्यों को आधिकारिक सूचना भेज दी है। बता दें कि पहले यह बैठक 5 मई को होनी थी, लेकिन सूचना के अभाव में इसे टालना पड़ा था।

उप और संयुक्त सचिव के सृजित होंगे नए पद इस बैठक का मुख्य एजेंडा सचिवालय सेवा में उप सचिव और संयुक्त सचिव स्तर के नए पदों का सृजन करना है। विभिन्न विभागों की बढ़ती जरूरतों को देखते हुए यह प्रक्रिया काफी समय से चल रही थी। अब कमेटी इन प्रस्तावों को अंतिम रूप देगी, जिससे प्रशासनिक कामकाज में तेजी आने की उम्मीद है।

- Advertisement -
Ad image

65 नए पदों का है प्रस्ताव कमेटी की इस बैठक में कुल 65 नए पदों के प्रस्ताव पर मंथन होगा। इसमें उप सचिव के 41 और संयुक्त सचिव के 24 नए पद शामिल हैं। वर्तमान में सचिवालय सेवा संवर्ग में उप सचिव के 54 और संयुक्त सचिव के 23 पद स्वीकृत हैं। इन नए पदों को मंजूरी मिलने के बाद अधिकारियों के लिए प्रमोशन के रास्ते पूरी तरह साफ हो जाएंगे।

विरोध के बाद संघ के प्रतिनिधि भी शामिल शुरुआत में कैडर रिव्यू कमेटी में सचिवालय सेवा संघ के पदाधिकारियों को शामिल नहीं किया गया था, जिसका कड़ा विरोध हुआ था। इसके बाद सरकार ने समिति में संशोधन करते हुए संघ के अध्यक्ष रितेष कुमार सिंह और महासचिव राजेश कुमार सिंह को भी सदस्य बनाया है। ये दोनों पदाधिकारी कल होने वाली बैठक में कर्मचारियों का पक्ष मजबूती से रखेंगे।

Share This Article