जमशेदपुर: युवती पर चाय फेंकने की घटना से आक्रोश, जदयू प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी से की दोषियों की गिरफ्तारी की मांग

Johar News Times
2 Min Read

जमशेदपुर: शहर के टाटा फुटबॉल अकादमी (TFA) के समीप एक युवती पर असामाजिक तत्वों द्वारा गर्म चाय फेंकने की शर्मनाक घटना सामने आई है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के निर्देश पर जनता दल (यूनाइटेड) का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) से मिला और कड़ा विरोध दर्ज कराया।

दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी से मुलाकात कर कहा कि सरेराह एक महिला के साथ इस तरह की हरकत कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। उन्होंने मांग की कि दोषियों को अविलंब चिन्हित कर गिरफ्तार किया जाए और ऐसी धाराएं लगाई जाएं जिससे अपराधियों में कानून का भय बना रहे। जदयू नेताओं ने स्पष्ट किया कि महिलाओं की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

- Advertisement -
Ad image

टीएमएच में पीड़िता से मुलाकात

एसएसपी से मिलने के बाद प्रतिनिधिमंडल सीधे टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) पहुंचा, जहां घायल युवती का इलाज चल रहा है। नेताओं ने पीड़िता का हाल जाना और परिजनों को ढांढस बंधाते हुए हर संभव कानूनी और व्यक्तिगत सहयोग का आश्वासन दिया।

विधायक सरयू राय करेंगे मुलाकात

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि विधायक सरयू राय वर्तमान में शहर से बाहर हैं, लेकिन वे इस घटनाक्रम पर पूरी नजर बनाए हुए हैं। शहर लौटते ही वे स्वयं पीड़ित परिवार से मुलाकात करेंगे और न्याय सुनिश्चित कराएंगे।

प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्य: इस दौरान मुख्य रूप से सुबोध श्रीवास्तव, अजय कुमार, नीरज सिंह, दिनेश सिंह, विनोद सिंह, सूरज यादव, चुन्नू भूमिज और अतुल सिंह उपस्थित थे।


जोहार न्यूज़ टाइम्स के साथ जुड़ें और पाएं हर पल की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें। लेटेस्ट अपडेट्स सबसे पहले पाने के लिए हमारे प्लेटफॉर्म को अभी लाइक, सब्सक्राइब और विजिट करें।”–joharnewstimes.com

Share This Article