जमशेदपुर: बारीडीह मंडल में भाजपा संगठन को मिला नया बल, कई कार्यकर्ताओं की ‘घर वापसी’

जमशेदपुर के बारीडीह मंडल में भारतीय जनता पार्टी ने अपने संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करने का दावा किया है

Johar News Times
2 Min Read

जमशेदपुर के बारीडीह मंडल में भारतीय जनता पार्टी ने अपने संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करने का दावा किया है। शुक्रवार को आयोजित एक कार्यक्रम में कई पुराने कार्यकर्ताओं ने पार्टी में ‘घर वापसी’ करते हुए दोबारा भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

कार्यक्रम जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत संपन्न हुआ और इसमें भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा की उपस्थिति प्रमुख रही। बारीडीह मंडल अध्यक्ष अभिषेक के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में मंडल के पूर्व उपाध्यक्ष रहे हरेराम सिंह समेत कई कार्यकर्ताओं ने पुनः पार्टी का दामन थामा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा और वरिष्ठ नेताओं ने हरेराम सिंह, गौतम धर, सूरज मिश्रा, राहुल कुमार, अभिषेक कर सहित अन्य कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र पहनाकर भाजपा परिवार में औपचारिक रूप से स्वागत किया।

कार्यक्रम में संगठन के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे, जिनमें पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, मिथिलेश सिंह यादव, अनिल सिंह, संजीव सिंह, बबुआ सिंह, राजीव सिंह, संतोष ठाकुर, मंजीत सिंह, शैलेश गुप्ता, कंचन दत्ता, काजू शांडिल, सुमित श्रीवास्तव, चिंटू सिंह, पंकज प्रिय, रंजीत सिंह, सिंटू सिंह, राम मिश्रा, चंदन सिंह, अमित श्रीवास्तव, राजेश रजक और रामू राव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे। पार्टी नेताओं ने इसे संगठन के प्रति बढ़ते विश्वास और जमीनी स्तर पर मजबूती का संकेत बताया।

Share This Article