IPL 2026: लखनऊ की ‘नवाबी’ वापसी, मिशेल मार्श के तूफानी शतक से थमा हार का सिलसिला

मार्श का मंगल, लखनऊ का दंगल: 6 हार के बाद LSG की धमाकेदार वापसी!

Johar News Times
3 Min Read

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में लगातार 6 हार का दंश झेल रही लखनऊ सुपर जाएंट्स ने आखिरकार जीत की पटरी पर वापसी कर ली है। गुरुवार को इकाना स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में लखनऊ ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरूको 9 रन से धूल चटा दी। जीत के असली हीरो रहे मिशेल मार्श, जिनके बल्ले से निकले शतकीय धमाके ने आरसीबी के गेंदबाजों के पसीने छुड़ा दिए।

50 गेंदों में ठोक डाले 111 रन

बारिश से बाधित इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ की शुरुआत धमाकेदार रही। मिशेल मार्श ने मैदान के चारों ओर छक्कों की बरसात करते हुए महज 50 गेंदों पर 111 रन की विस्फोटक पारी खेली। उनकी इस पारी में 9 चौके और 8 गगनचुंबी छक्के शामिल थे। यह मार्श का आईपीएल में लगातार दूसरे सीजन का शतक है।

- Advertisement -
Ad image

मध्यक्रम में निकोलस पूरन (38 रन) ने मार्श का अच्छा साथ निभाया, जबकि अंत में कप्तान ऋषभ पंत ने केवल 10 गेंदों में नाबाद 32 रन कूटकर टीम का स्कोर 19 ओवर में 209 रन तक पहुँचा दिया।

विराट का ‘डक’ और RCB की संघर्षपूर्ण हार

डकवर्थ-लुईस नियम के आधार पर आरसीबी को 19 ओवर में 213 रन का संशोधित लक्ष्य मिला। पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करने उतरी बेंगलुरू की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही; स्टार बल्लेबाज विराट कोहली शून्य पर आउट होकर पवेलियन लौट गए।

हालांकि, रजत पाटीदार (61) और देवदत्त पडिक्कल (34) ने पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन लखनऊ की सधी हुई गेंदबाजी के आगे वे लक्ष्य से 9 रन दूर रह गए। आरसीबी की टीम निर्धारित ओवरों में 203 रन ही बना सकी।

दिग्वेश राठी बने ‘मैच विनर’

मैच का रोमांच अंतिम ओवर तक बरकरार था, जहाँ आरसीबी को जीत के लिए 20 रनों की दरकार थी। कप्तान पंत ने युवा गेंदबाज दिग्वेश राठी पर भरोसा जताया। राठी ने गजब का संयम दिखाते हुए इस ओवर में केवल 10 रन दिए और अपनी टीम की झोली में दो महत्वपूर्ण अंक डाल दिए।

- Advertisement -
Ad image
  • मैच में तीन बार बारिश ने खलल डाला, जिसके कारण खेल 1 घंटा 25 मिनट तक रुका रहा।
  • खराब मौसम की वजह से मैच को 20 की जगह 19-19 ओवर का किया गया।
  • लगातार 6 हार के बाद मिली इस जीत ने प्लेऑफ की धुंधली उम्मीदों को फिर से जगा दिया है।

Share This Article