गिरिडीह में भीषण सड़क हादसा: बस-कार की आमने-सामने टक्कर में 2 की मौत, 5 घायल

गिरिडीह में भीषण सड़क हादसा: बस-कार की आमने-सामने टक्कर में 2 की मौत, 5 घायल

Johar News Times
2 Min Read

गिरिडीह: जिले के धनवार थाना क्षेत्र अंतर्गत लाल बाजार के पास गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सवारी बस और स्विफ्ट कार के बीच आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

मृतकों की पहचान बिरनी थाना क्षेत्र निवासी 70 वर्षीय बंगाली हाड़ी और 24 वर्षीय कुमकुम कुमारी के रूप में हुई है। वहीं हादसे में सुकरी देवी, तारा देवी, रोनित कुमार, जयनारायण राम और अरविंद यादव घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

- Advertisement -
Ad image

मिली जानकारी के अनुसार, सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य हैं और देवघर में आयोजित शादी समारोह से लौट रहे थे। इसी दौरान लाल बाजार के पास विपरीत दिशा से आ रही सवारी बस से उनकी कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। बस खोरीमहुआ की ओर जा रही थी, जबकि कार देवघर से बिरनी लौट रही थी।

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और घायलों को बाहर निकालकर मदद पहुंचाई गई। सूचना मिलते ही धनवार थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को तुरंत अस्पताल भिजवाया।

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।

बताया जा रहा है कि बिरनी थाना क्षेत्र के बरमसिया गांव निवासी जयनारायण राम का परिवार शादी में शामिल होने देवघर गया था। लौटने के दौरान हुए इस हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

- Advertisement -
Ad image
Share This Article