दो महीने से वेतन बंद, काला बिल्ला लगाकर शिक्षकों का विरोध

Johar News Times
1 Min Read

हजारीबाग में शिक्षकों ने दो महीने से वेतन नहीं मिलने के विरोध में गुरुवार को स्कूल पहुंचकर काला बिल्ला लगाकर प्रदर्शन किया। विभिन्न शिक्षक संगठनों ने एकजुट होकर समय पर वेतन भुगतान की मांग उठाई।

शिक्षकों का कहना है कि ट्रेजरी घोटाले के बाद मार्च और अप्रैल महीने से वेतन बंद है, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

- Advertisement -
Ad image

झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष मोह जहांगीर अंसारी ने कहा कि घोटाले से शिक्षकों का कोई संबंध नहीं है, फिर भी उनका वेतन रोका गया है। वहीं, सहायक आचार्यों का वेतन नियुक्ति के 9 महीने बाद भी शुरू नहीं हुआ है, जिससे वे भी परेशान हैं।

अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने शिक्षा विभाग पर सौतेले व्यवहार का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि दोषियों पर कार्रवाई के बजाय शिक्षकों को सजा दी जा रही है।

शिक्षक संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द वेतन का भुगतान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस संबंध में उपायुक्त हेमंत सती सहित शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भी अवगत करा दिया गया है।

Share This Article