सरायकेला-खरसावां में जल समस्या के समाधान के लिए कंट्रोल रूम शुरू, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई

सरायकेला-खरसावां में जल समस्या के समाधान के लिए कंट्रोल रूम शुरू, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई

Johar News Times
2 Min Read

सरायकेला-खरसावां जिले में खराब चापाकल और जलापूर्ति योजनाओं को दुरुस्त करने के लिए पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने कंट्रोल रूम की शुरुआत की है। अब जिलेवासी चापाकल, छोटी-बड़ी पानी आपूर्ति योजनाओं में आई खराबी की शिकायत सीधे दर्ज करा सकेंगे, जिस पर विभागीय इंजीनियर त्वरित कार्रवाई करेंगे।

कंट्रोल रूम में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। इसके लिए कनीय अभियंता (जूनियर इंजीनियर) मंगल सिंह बाहंदा (मोबाइल: 8674928011), उच्च वर्गीय लिपिक राजू तिग्गा (मोबाइल: 7209358672) और निम्न वर्गीय लिपिक सोमु तिग्गा (मोबाइल: 9693211286) के नंबर जारी किए गए हैं। मंगल सिंह बाहंदा को कंट्रोल रूम का नोडल अधिकारी बनाया गया है।

- Advertisement -
Ad image

इसके अलावा विभाग ने प्रखंड स्तर पर भी शिकायत दर्ज कराने की सुविधा दी है। लोग संबंधित प्रखंड के जूनियर इंजीनियर या सहायक अभियंता से सीधे संपर्क कर अपनी समस्या दर्ज करा सकते हैं। सहायक अभियंता मांगीलाल गिलुवा (मोबाइल: 7091123335) का नंबर भी जारी किया गया है।

प्रखंडवार जूनियर इंजीनियर के नाम और मोबाइल नंबर इस प्रकार हैं:

  • सरायकेला : मंगल सिंह बाहंदा – 8674928011
  • गम्हरिया : भागमत टुडू – 6204568896
  • राजनगर : धर्मेंद्र कुमार – 9955608041
  • खरसावां : प्रकाश रंजन गुप्ता – 9234850400
  • कुचाई : पियुष कमल – 8590888799
  • चांडिल : श्रीमती अनु जायसवाल – 7277527794
  • ईचागढ़ : सुनील बाखला – 8084325805
  • नीमडीह : विजय उरांव – 7870919583
  • कुकडू : सुनील बाखला – 8084325805

विभाग का कहना है कि बढ़ती गर्मी के बीच जल संकट को देखते हुए यह व्यवस्था शुरू की गई है, ताकि लोगों की शिकायतों का समय पर समाधान हो सके और पेयजल आपूर्ति सुचारू बनी रहे।

Share This Article