गुवा: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सेल गुवा ओरे माइंस के एल एंड डी सेंटर में कंप्यूटर कक्षा का विधिवत उद्घाटन किया गया। यह पहल सीजीएम माइंस सी.बी. कुमार के नेतृत्व में युवाओं के कौशल विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की गई है।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सीजीएम (एचआर) धीरेंद्र मिश्रा और सीजीएम माइंस सी.बी. कुमार (माइंस) द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें जिला परिषद सदस्य सुश्री देवकी कुमारी, मुखिया चांदमनी लागुरी, मानव संसाधन महाप्रबंधक पी.के. सिंह तथा सूचना एवं परिवहन महाप्रबंधक डॉ. टी.सी. आनंद शामिल थे।
इसके अलावा गुवासाई, ठाकुरा, नुइया, लिपुंगा और हिरजी-हाटिंग गांवों के मुंडा समुदाय के प्रतिनिधियों के साथ विभिन्न यूनियनों के पदाधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
यह पहल सेल गुवा ओरे माइंस द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के तहत की गई है। कंप्यूटर क्लास के संचालन के लिए रांची स्थित श्रीजन फाउंडेशन के साथ समझौता किया गया है। इस कौशल विकास कार्यक्रम के माध्यम से आसपास के गांवों के कम से कम 45 छात्रों को कंप्यूटर शिक्षा का लाभ मिलेगा।
कार्यक्रम के सफल संचालन की जिम्मेदारी डीजीएम सीएसआर अनिल कुमार की देखरेख में निभाई जाएगी। इस पहल से क्षेत्र के युवाओं में कौशल विकास और रोजगार के अवसर बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।









