सरायकेला में चैत्र महोत्सव की धूम ।

सरायकेला में चैत्र महोत्सव की धूम ।

Johar News Times
2 Min Read

छऊ नृत्य प्रतियोगिता का शुभारंभ ।

सरायकेला-खरसावां जिला में प्रसिद्ध चैत्र पर्व के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र के प्रेक्षागृह में तीन दिवसीय ग्रामीण छऊ नृत्य प्रतियोगिता की शुरुआत हुईं । पहले दिन सरायकेला शैली के छऊ नृत्य दलों के बीच प्रतियोगिता आयोजित की गई।

- Advertisement -
Ad image

इस प्रतियोगिता में चयनित शीर्ष तीन टीमों को 11 से 13 अप्रैल तक स्थानीय बिरसा स्टेडियम में आयोजित छऊ महोत्सव सह चैत्र पर्व में प्रस्तुति देने का अवसर मिलेगा।

कार्यक्रम का उद्घाटन एसडीओ अभिनव प्रकाश और बीडीओ यश्मिता सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रतियोगिता के पहले दिन सरायकेला शैली के कुल 9 छऊ नृत्य दलों ने भाग लिया। इसमें प्रथम स्थान नव युवक संघ छऊ नृत्य क्लब भंडारीसाई,
द्वितीय स्थान जय मांग दुर्गा डुबलाबेड़ा एवं तृतीय स्थान श्री श्री शिवशक्ति छऊ नृत्य कला केंद्र, भुरकुली को मिला l

विजेता टीमों की घोषणा एसडीओ द्वारा की गई। चयनित दल मुख्य समारोह में प्रस्तुति देंगे और जिला प्रशासन द्वारा उन्हें पुरस्कृत भी किया जाएगा।

एसडीओ अभिनव प्रकाश ने कलाकारों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा कि सभी दलों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि जो दल इस बार चयनित नहीं हो पाए, उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है, बल्कि अपनी कला को और निखारने का प्रयास करना चाहिए।

- Advertisement -
Ad image

Share This Article