इंटर स्टेट कराटे चैंपियनशिप में झारखंड टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 34 पदक अपने नाम किए और रनर अप बनने का गौरव हासिल किया।यह चैंपियनशिप 12 अप्रैल को जापान शोतोकान कनिनजूकू कराटे डू एसोसिएशन उड़ीसा द्वारा बीजु पटनायक मल्टी पर्पस इंडोर स्टेडियम, जटनी खुर्दा रोड में आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में झारखंड पश्चिमी सिंहभूम वाडो रियु स्पोर्ट्स कराटे स्कूल की 21 सदस्यीय टीम ने रेनशी कमल पति के नेतृत्व में भाग लिया।
प्रतियोगिता में मेजबान उड़ीसा टीम ओवरऑल चैंपियन बनी, जबकि झारखंड टीम ने 7 स्वर्ण, 9 रजत और 18 कांस्य पदक जीतकर कुल 34 पदकों के साथ रनर अप का स्थान प्राप्त किया।झारखंड टीम के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन से पश्चिमी सिंहभूम जिले में खुशी की लहर है और खिलाड़ियों की उपलब्धि पर खेल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त किया है।
















