सावधान! मार्केट में बिक रहा है कीड़ों और फफूंद वाले आम का जूस, पीने से पहले पढ़ लें यह जरूरी खबर

बाजार में मिलने वाला यह जूस आपकी सेहत के लिए कितना खतरनाक साबित हो सकता है?

Johar News Times
3 Min Read

आम का सीजन आते ही हर तरफ आमरस, मैंगो शेक और ताजे जूस की डिमांड बढ़ जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बाजार में मिलने वाला यह जूस आपकी सेहत के लिए कितना खतरनाक साबित हो सकता है? हाल ही में गुजरात में सड़े, फफूंद लगे और कीड़ों से संक्रमित आमों की एक बड़ी खेप पकड़े जाने के बाद देश भर में हड़कंप मच गया है।

फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने गुजरात के मेहसाणा में बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में ऐसे घटिया आम जब्त किए हैं, जिनका इस्तेमाल जूस बनाने के लिए किया जाना था। इस घटना के बाद हेल्थ एक्सपर्ट्स ने आम जनता को कड़ा अलर्ट जारी किया है।

कीड़ा तो सिर्फ शुरुआत है, असली खतरा है कहीं ज्यादा बड़ा!

कई लोगों को लगता है कि फल में केवल कीड़ा होना ही समस्या है, लेकिन डॉक्टर्स के मुताबिक असली खतरा कुछ और है।

  • बैक्टीरिया और फंगस का हमला: फल में कीड़े होना इस बात का सबूत है कि वह सड़ चुका है या उसे बेहद गंदे तरीके से स्टोर किया गया है। जब फल का छिलका खराब होता है, तो उसके अंदर बैक्टीरिया और फंगस तेजी से पनपने लगते हैं।
  • साइलेंट किलर ‘माइकोटॉक्सिन’: हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, सड़े हुए फलों में पनपने वाली फफूंद ‘माइकोटॉक्सिन’ (Mycotoxins) नाम का बेहद जहरीला पदार्थ पैदा करती है, जो शरीर के अंगों को नुकसान पहुंचा सकता है।

संक्रमित जूस पीने से हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां

मशहूर हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. दीपक गंगा पी के मुताबिक, अगर कोई व्यक्ति अनजाने में भी सड़े या संक्रमित आम से बना जूस पी लेता है, तो उसे कुछ ही घंटों में गंभीर फूड पॉइजनिंग हो सकती है। इसके मुख्य लक्षण इस प्रकार हैं:

  • लगातार उल्टी और मतली (Nausea)
  • पेट में तेज दर्द, मरोड़ और गैस की समस्या
  • गंभीर दस्त (Diarrhea) और डिहाइड्रेशन
  • शरीर में भारी कमजोरी और चक्कर आना

जब शरीर में ये हानिकारक बैक्टीरिया और विषैले तत्व पहुंचते हैं, तो बॉडी इन्हें बाहर निकालने की कोशिश करती है, जिससे तबीयत अचानक बिगड़ जाती है।

Share This Article