देवघर: असम के मुख्यमंत्री हेमंता विश्वशर्मा बुधवार को बाबा नगरी देवघर पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। अपने इस संक्षिप्त दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने आध्यात्मिक केंद्रों का भ्रमण किया और पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।
सांसद निशिकांत दुबे के साथ पहुंचे सत्संग आश्रम देवघर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री हेमंता विश्वशर्मा गोड्डा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे के साथ सीधे ठाकुरबाड़ी सत्संग आश्रम पहुंचे। वहां उन्होंने गुरुदेव से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। आश्रम में कुछ समय बिताने के बाद वे सीधे बाबा बैद्यनाथ मंदिर के लिए रवाना हुए।
मंदिर में विधि-विधान से पूजा और जलाभिषेक
विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर पहुंचने पर तीर्थ पुरोहितों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बाबा भोलेनाथ की विशेष पूजा-अर्चना की और जलाभिषेक किया। मंदिर परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
सांसद आवास पर भोजन और रवानगी पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री सांसद निशिकांत दुबे के आवास पहुंचे। वहां दोपहर का भोजन करने के उपरांत वे सीधे हवाई अड्डे के लिए निकल गए। गौरतलब है कि इस पूरे दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने मीडिया से दूरी बनाए रखी और किसी भी तरह का बयान जारी नहीं किया।









