अभिषेक बनर्जी की चुनौती: “भाजपा दिग्गज फालता से लड़ें चुनाव”, री-पोलिंग से पहले तेज सियासत

अभिषेक बनर्जी की चुनौती: “भाजपा दिग्गज फालता से लड़ें चुनाव”, री-पोलिंग से पहले तेज सियासत

Johar News Times
2 Min Read

पश्चिम बंगाल के फलता विधानसभा क्षेत्र में दोबारा मतदान के फैसले के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए उसे खुली चुनौती दी है।

अभिषेक बनर्जी ने कहा कि “बांग्ला विरोधी गुजराती गैंग और उनके सहयोगी ज्ञानेश कुमार को मेरे डायमंड हार्बर मॉडल को नुकसान पहुंचाने में दस जन्म भी कम पड़ जाएंगे।” उन्होंने केंद्र सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि अगर हिम्मत है तो भाजपा अपने सबसे बड़े नेता को फालता से चुनाव मैदान में उतारे।

- Advertisement -
Ad image

चुनाव आयोग के अनुसार, 29 अप्रैल को हुए मतदान के दौरान गड़बड़ियों और नियमों के उल्लंघन की शिकायतों के बाद फलता के सभी 285 मतदान केंद्रों पर 21 मई को री-पोलिंग कराई जाएगी। इस सीट की मतगणना 24 मई को होगी।

इधर, पश्चिम बंगाल के सियासी माहौल को लेकर आए 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा को बढ़त दिखाई गई है, जबकि 2 एग्जिट पोल तृणमूल कांग्रेस की वापसी का संकेत दे रहे हैं।

वहीं, खड़गपुर से भाजपा उम्मीदवार दिलीप घोष ने कहा कि फलता में लोग कई वर्षों से ठीक से मतदान नहीं कर पाए थे। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने पहले से ही कड़ी व्यवस्था की थी, और मतदान से रोके जाने के विरोध में लोगों ने प्रदर्शन भी किया था। उनके मुताबिक, दोबारा मतदान जरूरी है क्योंकि यह लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़ा मुद्दा है।

फिलहाल, 21 मई को होने वाली री-पोलिंग से पहले फालता सीट राज्य की राजनीति का केंद्र बन गई है, जहां सभी दल अपनी-अपनी रणनीति के साथ मैदान में उतर रहे हैं।

- Advertisement -
Ad image
Share This Article