Jamshedpur JAC Inter Result : पीएम श्री कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन, 79 में से 78 प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण

Jamshedpur JAC Inter Result : पीएम श्री कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन, 79 में से 78 प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण

Johar News Times
1 Min Read

पोटका में झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा जारी इंटरमीडिएट (आर्ट्स) परीक्षा परिणाम में पीएम श्री कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत सफलता हासिल की है। इस परीक्षा में विद्यालय की 79 छात्राओं ने भाग लिया था, जिनमें से 78 छात्राएं प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुईं, जबकि एक छात्रा द्वितीय स्थान पर रही।

छात्राओं के इस शानदार परिणाम से विद्यालय और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

- Advertisement -
Ad image

टॉप-5 छात्राओं ने किया शानदार प्रदर्शन

विद्यालय की टॉप पांच छात्राओं ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। इनमें शामिल हैं—

  • मालती टुडू – 89.80 प्रतिशत
  • पायल बारीक – 87.80 प्रतिशत
  • मंदोदरी भंज – 87.20 प्रतिशत
  • बुलटी नंदी – 87.00 प्रतिशत
  • केसरला सरदार – 86.60 प्रतिशत

विद्यालय के अनुसार छात्राओं की मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन से यह शानदार परिणाम संभव हो सका है। इस उपलब्धि के बाद विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखा गया।

Share This Article