पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, चार गिरफ्तार; खरसावां में सनसनी

Johar News Times
2 Min Read

प्रताड़ना से तंग आकर रचा गया प्लान, फरसा और स्कूटी समेत सबूत बरामद

सरायकेला:
सरायकेला-खरसावां जिले के खरसावां थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा किया है, जहां एक पत्नी ने ही अपने पति की हत्या की साजिश रच डाली। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

- Advertisement -
Ad image

गिरफ्तार आरोपियों में मृतक बाधा सरदार की पत्नी सुनीता सरदार (38), उसका भाई सोमा मुण्डा उर्फ सुगु, तथा सहयोगी बौर सिंह मुण्डा और बिरा मुण्डा शामिल हैं। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचना के आधार पर सभी आरोपियों को दबोच लिया।

पुलिस के अनुसार, यह हत्या पूरी तरह से सुनियोजित साजिश के तहत अंजाम दी गई थी। आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त खून से सना फरसा, एक स्कूटी और चार मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

एसडीपीओ समीर कुमार सावेया ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए विशेष टीम का गठन किया गया था, जिसमें थाना प्रभारी, ओपी प्रभारी, रिजर्व गार्ड सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने यह भी बताया कि मुख्य आरोपी सोमा मुण्डा का आपराधिक इतिहास रहा है और उस पर पहले से कई गंभीर मामले दर्ज हैं। फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

- Advertisement -
Ad image

यह घटना रिश्तों में टूटते भरोसे और अपराध की एक खौफनाक तस्वीर पेश करती है। पूरे इलाके में इस वारदात को लेकर दहशत और सनसनी का माहौल है।

Share This Article