जमशेदपुर: बिरसानगर पीएम आवास के लाभुकों को मई में मिलेगी चाबी, विधायक सरयू राय ने मंत्री से की वार्ता

झारखंड समाचार, जमशेदपुर, राजनीति, सरकारी योजना

Johar News Times
2 Min Read

रांची/जमशेदपुर: बिरसानगर प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों के गृह प्रवेश को लेकर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने रांची में नगर विकास एवं आवास मंत्री सुदिव्य कुमार और प्रधान सचिव सुनील कुमार से मुलाकात की। विधायक ने स्पष्ट किया कि पूरी राशि जमा करने और बिजली कनेक्शन लेने के बावजूद विभाग की सुस्ती के कारण लाभुक मानसिक और आर्थिक प्रताड़ना झेल रहे हैं। वे एक तरफ बैंक का ब्याज भर रहे हैं और दूसरी तरफ किराए के मकान में रहने को मजबूर हैं।

मई महीने में ही होगा गृह प्रवेश विधायक सरयू राय ने मंत्री को बताया कि लाभुक 6 मई के शुभ मुहूर्त पर गृह प्रवेश करना चाहते हैं। इस पर विभागीय मंत्री सुदिव्य कुमार ने आश्वासन दिया कि मुख्यमंत्री से चर्चा कर मई माह में ही किसी भी दिन एक भव्य कार्यक्रम के माध्यम से लाभुकों को चाबी सौंप दी जाएगी। मंत्री ने कहा कि संभव है मुख्यमंत्री स्वयं या वे खुद जमशेदपुर जाकर गृह प्रवेश कराएंगे।

- Advertisement -
Ad image

सरयू राय ने कहा कि 6 मई को पूजा की तैयारी की गई है और वे मंत्री के आश्वासन की जानकारी कल लाभुकों को देंगे। लाभुकों के निर्णय के आधार पर ही आगे की रणनीति तय होगी।

Share This Article