पांच दिवसीय हरि नाम संकीर्तन सह मेला का शुभारंभ

राजमहल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राजमहल प्रखंड के कमलैन बगीचा स्थित कन्हैया स्थान गांव में बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर आयोजित 75वें पांच दिवसीय हरि नाम संकीर्तन सह मेला का शुभारंभ

Johar News Times
2 Min Read

राजमहल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राजमहल प्रखंड के कमलैन बगीचा स्थित कन्हैया स्थान गांव में बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर आयोजित 75वें पांच दिवसीय हरि नाम संकीर्तन सह मेला का शुभारंभ श्रद्धा और भक्ति के माहौल में हुआ। इस अवसर पर राजमहल के विधायक मो ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा ने कार्यक्रम में शामिल होकर आयोजन की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम में पहुंचने पर आयोजन समिति द्वारा अंगवस्त्र प्रदान कर विधायक का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि कन्हैया स्थान में हरि नाम संकीर्तन का यह आयोजन वर्षों से निरंतर होता आ रहा है,

जो क्षेत्र की धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भजन-कीर्तन और संकीर्तन से समाज में आपसी भाईचारा, प्रेम और सौहार्द का संदेश प्रसारित होता है, जिससे एक सकारात्मक और सुंदर वातावरण का निर्माण होता है। मौके पर विधायक प्रतिनिधि सह नगर पंचायत उपाध्यक्ष मो. मारूफ उर्फ गुड्डू, झामुमो प्रखंड सचिव दुर्गा मंडल, विकास यादव, गोपाल मंडल, सुदर्शन पासवान, कालीचरण मंडल, वासुदेव मंडल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा वातावरण भक्ति रस में सराबोर नजर आया। पांच दिवसीय इस धार्मिक आयोजन में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

- Advertisement -
Ad image
Share This Article