वेलफेयर मैदान के सौंदर्यीकरण व सुरक्षा को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने बीडीओ से की मुलाकात

Johar News Times
1 Min Read

मुसाबनी न 3 वेलफेयर मैदान के रखरखाव एवं सौंदर्यीकरण को लेकर स्थानीय ग्रामीणों एवं नवगठित यूथ यूनाइटेड क्लब के अध्यक्ष गणेश मुर्मू,सचिव लक्ष्मण चंद्र बाग़ के नेतृत्व में सोमवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रखंड विकास पदाधिकारी पवन कुमार से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में लक्ष्मण चंद्र बाग, मोसेस डेनियल, मक्खी भाई, मोहम्मद इब्राहिम सहित कई सदस्य शामिल थे।


प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि वेलफेयर मैदान के दोनों मुख्य द्वार पर पंचायत फंड से लोहे का गेट लगाया जाए, ताकि मैदान को आवारा जानवरों से सुरक्षित रखा जा सके। उन्होंने बताया कि इस मैदान में फुटबॉल, क्रिकेट सहित विभिन्न खेलकूद गतिविधियों का आयोजन होता रहता है, लेकिन सुरक्षा के अभाव में मैदान की स्थिति प्रभावित हो रही है।

- Advertisement -
Ad image


प्रखंड विकास पदाधिकारी पवन कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उत्तरी बादिया पंचायत फंड से इस बहुउपयोगी खेल मैदान की सुरक्षा और संरक्षण के लिए गेट लगवाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर प्रतिनिधिमंडल में सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Share This Article