सिदगोड़ा में बेखौफ चोरों का तांडव: टाटा स्टीलकर्मी के बंद क्वार्टर से लाखों के जेवर और नकदी पार, दिनदहाड़े दी वारदात को अंजाम

Johar News Times
2 Min Read

जमशेदपुर: लौहनगरी के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में रविवार को चोरों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए एक बंद क्वार्टर में बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने अमल संघ के पास स्थित क्वार्टर नंबर L4/39 से लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। यह क्वार्टर टाटा स्टील कर्मचारी राकेश कुमार झा का है।

शादी में गया था परिवार, पीछे से खंगाला घर जानकारी के अनुसार, राकेश कुमार झा अपने परिवार के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए अपने पैतृक गांव गए हुए थे। उन्होंने घर की जिम्मेदारी एक रिश्तेदार को सौंपी थी। रविवार सुबह करीब 8 बजे जब रिश्तेदार घर बंद कर अपनी ड्यूटी पर चला गया, इसी बीच सूने घर का फायदा उठाकर चोर पीछे के दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुए।

- Advertisement -
Ad image

अलमारी तोड़कर ले उड़े गहने चोरों ने घर के कमरों को पूरी तरह खंगाल डाला और अलमारी का लॉक तोड़कर उसमें रखे करीब 10 से 12 हजार रुपये नकद और लाखों रुपये के जेवर लेकर रफूचक्कर हो गए। शाम करीब 4 बजे जब परिवार वापस लौटा, तो घर का मुख्य दरवाजा और सामान अस्त-व्यस्त देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।

सुरक्षा पर उठे सवाल, जांच में जुटी पुलिस दिनदहाड़े हुई इस वारदात से सिदगोड़ा के रिहायशी इलाके में दहशत और नाराजगी है। सूचना मिलते ही सिदगोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि अपराधियों का सुराग मिल सके। स्थानीय लोगों ने पुलिस से मांग की है कि इलाके में गश्ती बढ़ाई जाए, क्योंकि इस तरह की घटनाएं शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं।


हर अपडेट के लिए जुड़े रहें — हमारे न्यूज चैनल और वेबसाइट पोर्टल को लाइक और सब्सक्राइब करें – joharnewstimes.com

- Advertisement -
Ad image
Share This Article