सरायकेला बाजार में खाद्य सुरक्षा जांच, उल्लंघन पर जुर्माना

Johar News Times
1 Min Read

खाद्य सुरक्षा टीम ने सरायकेला बाजार में सघन जांच अभियान चलाया। एक्सपायर्ड और बिना लेबल खाद्य पदार्थ मिलने पर कार्रवाई की गई।

सरायकेला-खरसावां में खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन को लेकर जिला प्रशासन सख्त नजर आ रहा है। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी सुधीर रंजन के नेतृत्व में सरायकेला बाजार क्षेत्र में खुदरा और थोक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया।

- Advertisement -
Ad image

जांच के दौरान एक्सपायर्ड और बिना लेबल वाले खाद्य पदार्थों की सघन जांच की गई। एक दुकान में एक्सपायर्ड नारियल पानी मिलने पर उसे मौके पर नष्ट करते हुए दुकानदार पर 2000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं, एक अन्य थोक विक्रेता के गोदाम में गंदगी और बिना लेबल खाद्य सामग्री मिलने पर भी 2000 रुपये का जुर्माना लगाया गया।

संजय चौक क्षेत्र में गोलगप्पा विक्रेताओं की जांच कर स्वच्छता और साफ पानी के उपयोग को लेकर निर्देश दिए गए। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article