झारखंड के जूनियर डॉक्टरों की बड़ी जीत: स्टाइपेंड में हुई बढ़ोतरी, मेडिकल कॉलेजों में जश्न का माहौल– कहा थैक्यू CM

Johar News Times
3 Min Read

रांची/जमशेदपुर: झारखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेजों के जूनियर डॉक्टरों (JDA), रेजिडेंट डॉक्टरों (RDA) और इंटर्न्स के लिए आज का दिन ऐतिहासिक रहा। पिछले कई वर्षों से स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग कर रहे डॉक्टरों के संघर्ष को आखिरकार सफलता मिली है। राज्य सरकार द्वारा स्टाइपेंड में वृद्धि के निर्णय के बाद एमजीएम (MGM) जमशेदपुर, रिम्स (RIMS) रांची, धनबाद और दुमका समेत सभी मेडिकल कॉलेजों के छात्र और डॉक्टर एक-दूसरे को बधाई दे रहे हैं।

डॉक्टरों ने कहा – थैंक्यू सीएम : झारखंड के जूनियर डॉक्टरों की बड़ी जीत, स्टाइपेंड में हुई भारी बढ़ोतरी

संघर्ष का सुखद परिणाम

- Advertisement -
Ad image

जूनियर डॉक्टरों का कहना है कि यह जीत किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे झारखंड के चिकित्सा जगत की एकजुटता का परिणाम है। डॉक्टरों ने बताया कि आईएमए (IMA), जेडीए (JDA) और आरडीए (RDA) के बैनर तले सभी ने मिलकर इस मांग को सरकार के समक्ष मजबूती से रखा था। डॉक्टरों ने विशेष रूप से मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, अपर मुख्य सचिव (ACS) और संयुक्त सचिव शुक्ला सर का आभार व्यक्त किया है, जिन्होंने डॉक्टरों की जायज मांगों पर त्वरित संज्ञान लिया।

इंटर्न्स और एफएमजी (FMG) छात्रों को भी मिला लाभ

इस निर्णय से सबसे ज्यादा खुशी इंटर्न डॉक्टरों में देखी जा रही है। इंटर्न डॉक्टर संजना ने बताया कि इंटर्नशिप शुरू होते ही यह तोहफा मिलना पूरे हेल्थ सिस्टम के लिए सकारात्मक संकेत है। वहीं, फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट्स (FMG) के छात्रों को भी सुप्रीम कोर्ट के नियमानुसार लाभ देने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया है, जिससे छात्र बेहद उत्साहित हैं।

आगे की राह: ‘समय पर समीक्षा’ की मांग

जीत की खुशी के बीच डॉक्टरों ने सरकार से यह भी आग्रह किया है कि:

  • स्टाइपेंड में हर तीन साल में 30% या प्रतिवर्ष 10% की स्वतः बढ़ोतरी (Automatic Increment) का प्रावधान किया जाए।
  • पड़ोसी राज्यों (जैसे बिहार) की तर्ज पर स्टाइपेंड को समय-समय पर अपडेट किया जाए।
  • भविष्य में डॉक्टरों को अपनी मांगों के लिए हड़ताल न करनी पड़े, इसके लिए संवाद की प्रक्रिया बनी रहे।

डॉक्टरों ने कहा कि इस सकारात्मक कदम से उनका मनोबल बढ़ा है और वे अब और भी अधिक सेवा भाव से स्वास्थ्य सेवाओं में अपना योगदान देंगे।

- Advertisement -
Ad image

ताजा खबरों के लिये हमारे न्यूज चैनल और वेवसाइट, पोर्टल न्यूज को लाइक और सब्क्राइब करे – joharnewstimes.com

Share This Article